Samastipur

समस्तीपुर: श्रम विभाग के 39 लाभुकों को योजनाओं का चेक मिला, 11 के लिए स्वीकृति आदेश, 18 का निबंधन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के बारह पत्थर स्थित जननायक कर्पूरी सभागार में गुरुवार को श्रम संसाधन विभाग के राज्य सरकार के मंत्री सुरेन्द्र राम द्वारा श्रम विभाग श्रमिकों के द्वार कार्यक्रम का की विधिवत शुरूआत की गई। कार्यक्रम में श्रम संसाधन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं बिहार भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं की जानकारी, निबंधन की प्रक्रिया व उससे मिलने वाले लाभ के विषय में उपस्थित लगभग 800 श्रमिकों को जानकारी दी गई।

इस अवसर पर श्रम अधीक्षक जावेद रहमत द्वारा जिले में विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं से मंत्री को अवगत कराया गया। वहीं मंत्री ने बिहार भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत 39 लाभुकों को विभिन्न योजनाओं का सांकेतिक चेक प्रदान किया गया। इसके अलावा बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना के 11 लाभुकों को स्वीकृत्यादेश प्रदान किया गया।

साथ ही बिहार भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत 18 कामगारों का ऑन स्पॉट निबंधन भी किया गया। जिसका निबंधन प्रमाण पत्र मंत्री ने निर्माण श्रमिकों को दिया। मौके पर सदर विधायक अख्तरूल इस्लाम शहीन, मोरवा विधायक रणविजय साहू, उप श्रमायुक्त, दरभंगा प्रमण्डल, सहायक श्रमायुक्त, दरभंगा प्रमण्डल, श्रम अधीक्षक, जिले के सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, श्रमिक संघ के प्रतिनिधि के अलावा निर्माण कामगार मौजूद थे।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

3 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

9 घंटे ago

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

9 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

20 घंटे ago

समस्तीपुर : शराब खोज रही पुलिस को झोपड़ी से मिले 44 लाख नगद मामले में जांच के लिए देर शाम पहुंचे SP, की पूछताछ

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…

21 घंटे ago

बिहार में 25 नई चीनी मिल खोलने का काम तेज, समस्तीपुर समेत इन जिलों में जमीन तलाश रही नीतीश सरकार

बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने…

21 घंटे ago