समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में बीच सड़क पर दिनदहाड़े एक किशोर पर ताबड़तोड़ गोली चलाई गई। मामला थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव का है जहां दिनदहाड़े सुबह करीब 10:00 बजे अचानक गोलियों की आवाज से ग्रामीण सहम गये।
मध्य विद्यालय बढ़ौना के समीप एक चाय दुकान पर गांव के ही किशोर पर बदमाशों में ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके को दहला दिया। हालांकि इस दौरान किशोर ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
2 घंटे बाद पहुंची पुलिस:
घटना की सूचना के करीब 2 घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कारतूस के पांच खोखा बरामद किया। जिस लड़के को टारगेट करके गोली चलाई गई उसकी पहचान बढ़ोना निवासी धर्मेंद्र कुमार राय के बेटे पीयूष कुमार (16 वर्ष) के रूप में हुई है। इधर पुलिस इस पूरे मामले के पीछे प्रेम प्रसंग में गोलीबारी की बात बता रही है।
बाइट:
थानाध्यक्ष फिरोज आलम ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ लग रहा है। पुलिस हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है। लड़का अभी डरा हुआ है। हमारी पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर दी है। छापेमारी की जा रही है। जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…
समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…