Samastipur

‘तनिष्क’ समस्तीपुर में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण बने छोटे-छोटे बच्चे

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े  

समस्तीपुर :- तनिष्क समस्तीपुर में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ स्टोर मैनेजर अनिरुद्ध कुमार और राधा-कृष्ण बने छोटे बच्चों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर स्टोर मैनेजर अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि भगवान कृष्ण के बाल लीलाओं को देखकर उनका अनुसरण करने का प्रयास करना चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण ने बाल अवस्था में असुरों का नाश कर समाज को अराजकता के कठिनाइयों से बचाने का कार्य किया। हमें उनसे प्रेरणा लेकर अपने समाज एवं देश के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए।

उन्होंने कृष्ण अर्जुन संवाद के उदाहरण को प्रस्तुत करते हुए भैया बहनों को समाज के प्रति उत्तरदायी होने की प्रेरक कथा सुनाई। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि भगवान कृष्ण देश एवं समाज की सुरक्षा एवं दैत्य शक्ति के विनाश के लिए अवतरित हुए थेे। कृष्ण का जीवन चरित्र बच्चों के लिए महान आदर्श है। बच्चों ने नृत्य कर कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया। नन्हे बच्चे कृष्ण व राधा की पोशाकें पहन कर तनिष्क शोरूम पहुंचे। बच्चों ने श्रीकृष्ण व राधा की सुन्दर झांकियां निकाली साथ ही बच्चों ने श्री कृष्ण के जीवन से संबधित सुंदर नृत्य करके माहौल कृष्यमय कर दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम पर हमला मामले में 8 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…

9 मिनट ago

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

7 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

14 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

15 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

15 घंटे ago