Samastipur

सोशल मीडिया पर सबसे अधिक एक्टिव है समस्तीपुर पुलिस; बिहार पुलिस के FACEBOOK पेज की रीच 1.20 करोड़ के पार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

सोशल मीडिया पर बिहार पुलिस के अकाउंट्स बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। लगातार हर अकाउंट्स पर बिहार पुलिस के फॉलोअर्स बढ़ रहे हैं। अकेले फेसबुक अकाउंट पर बिहार पुलिस का रिच 1 करोड़ 20 लाख के पार कर गया है। यह आंकड़ा अगस्त महीने का है। सोमवार को इसकी जानकारी ADG मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने दी है। इनके अनुसार अगस्त महीने में ही फेसबुक अकाउंट पर 1 लाख 17 हजार 423 नए फॉलोअर्स जुड़े जुड़े हैं। वहीं सोशल साइट एक्स पर 35 लाख इम्प्रेशन पिछले महीने रहा है। जबकि, 11 हजार नए फॉलोअर्स सोशल मीडिया के इस प्लेटफॉर्म पर जुड़े हैं।

ADG मुख्यालय ने बताया कि इंस्टाग्राम पर पिछले महीने 50 हजार लोगों ने बिहार पुलिस को फॉलो किया। जबकि, इस अकाउंट पर 4 लाख 33 हजार की रिच रही। वहीं, सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म को मिलाकर 1700 लोगों ने पुलिस को मेंशन किया है। जून महीने तक सोशल मीडिया अकाउंट को 5 लाख लोगों ने सब्सक्राइब कर रखा था। पर अगस्त में इसकी संख्या बढ़कर 7 लाख हो गई है। ADG मुख्यालय ने कहा कि ये आंकड़ा बताता है कि आधिकारिक सूचना के लिए लोग पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो कर रहे हैं। हमारी सूचनाओं पर विश्वास जता रहे हैं।

टॉप-5 में समस्तीपुर के अलावा गोपालगंज, कटिहार, भोजपुर और अरवल

सोशल मीडिया पर सिर्फ बिहार पुलिस ही नहीं, बल्कि सभी जिलों की पुलिस का अकाउंट है। इसमें 5 जिले ऐसे हैं, जिन्हें मुख्यालय ने टॉप-5 में चुना है। इनमें सबसे नंबर एक पर समस्तीपुर जिले की पुलिस है। जबकि, इसके बाद गोपालगंज, कटिहार, भोजपुर और अरवल का नंबर आता है। ADG मुख्यालय ने बताया कि टॉप-5 में चुनने के लिए तीन पैमाना तैयार किया गया है। पहला पैमाना है कि कोई भी घटना होने के बाद जिले के पुलिस कितने कम समय में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसे अपडेट करती है। दूसरा पैमाना है कि जिले में आपके कितने फॉलोअर्स हैं? तीसरा पैमाना है कि पिछले 15 दिनों में आपके फॉलोअर्स में कितनी वृद्धि हुई? 14 सितंबर को इस आधार पर रैंकिंग तैयार की गई थी।

मुख्यालय ने इस मामले में सबसे पीछे रहने वाले 5 जिलों के नाम की भी घोषणा की है। जिसमें शेखपुरा, मुंगेर, शिवहर, बांका और सुपौल शामिल हैं। इन जिलों के SP को इन्हें टॉप में आने, फॉलोअर्स, और रिच बढ़ाने का आदेश दिया गया है। ताकि, भ्रामक खबरों से बचने के लिए अधिक से अधिक लोग पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट्स से जुड़ें।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

14 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

15 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

17 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

23 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

1 दिन ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago