Bihar

बिहार: अफेयर से नाराज था परिवार.. बेटी की हत्या कर घर छोड़कर भागी पूरी फैमली, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला शव

बिहार के दरभंगा में प्रेम-प्रसंग में नाबालिग(16) की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप नाबालिग के परिजन पर लगा है। पुलिस भी ऑनर किलिंग की आशंका जता रही है। नाबालिग का पिछले छह महीने से अफेयर चल रहा था। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के आजमनगर स्थित लुच्चीबाड़ा मोहल्ले की है।

वारदात को अंजाम देने के बाद नाबालिग के परिजन घर बंद कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों को शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस दरवाजा तोड़कर घर में घुसी की तो कमरे में नाबालिग लड़की का शव मिला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्रेम प्रसंग की वजह से नाराज थे परिजन

स्थानीय लोगों ने बताया कि लुच्चीबाड़ा मोहल्ले के रहने वाले सूरज महतो की बेटी अर्चना कुमारी (16) इंटर की छात्रा थी। उसका किसी लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की सूचना उसके परिजनों को मिली तो उसके परिजन विरोध करने लगे।

परिजन ने लड़की के साथ मारपीट भी की। नाबालिग परिजन की बात नहीं मानी तो धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। पड़ोसियों ने अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने कहा- प्रथम दृष्टया ऑनर किलिंग का है मामला

सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने कहा कि मकान में एक नाबालिग की हत्या कर शव छिपा दिया गया था। आरोपी अंधेरे का इंतजार कर रहा था, ताकि शव को ठिकाने लगा सके।

एसडीपीओ ने बताया कि घटना की सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक परिजन घर में ताला बंद कर फरार हो गए थे। पुलिस ने घर का ताला तोड़कर शव बरामद किया है।

मौके से कुछ सुराग मिले है, जिससे लगता है कि मामला ऑनर किलिंग का है। FIR दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। शीघ्र आरोपी की गिरफ्तार की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

14 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

15 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

16 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

23 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

1 दिन ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago