Samastipur

समस्तीपुर के इस स्कूल में घुसकर महिला हेडमास्टर के कनपटी पर छात्रों के सामनें युवक ने तान दी पिस्तौल, अनिश्चितकालीन समय के लिए विद्यालय हुआ बंद…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- विभूतिपुर प्रखंड के सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या-14 स्थित प्राथमिक विद्यालय भिड़ी टोल में शुक्रवार को पिस्तौल लहराते पहुंचे अपराधियों ने वर्ग कक्ष में बच्चों के सामने ही प्रभारी HM नीतू कुमारी को पिस्तौल सटा जान मारने की धमकी। इसे देख बच्चे हतप्रभ रहे गये। उस समय HM वर्ग कक्ष में बच्चों की उपस्थिति बना रही थी।

वर्ग कक्ष में पिस्तौल लिए पहुंचे अपराधियों ने प्रभारी HM से स्कूल के पूर्व शिक्षक महेश मास्टर का पता जल्दी नहीं बताने पर जान से मार देने की धमकी दी। इस घटना से स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। छात्रों के शोर मचाने पर बदमाश भाग निकले। उसके बाद घटना की जानकारी थाना को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी। इधर, डरी-सहमी शिक्षिका नीतू कुमारी ने विद्यालय बंद कर BRC में योगदान दे दिया। BRC में योगदान देने के बाद प्रभारी HM नीतू कुमारी ने विभूतिपुर थाने में BEO के माध्यम से आवेदन भी दिया है। आवेदन पर BEO ने थानाध्यक्ष से कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

आवेदन में शिक्षिका ने कहा है कि शुक्रवार को वह वर्ग में तीसरे और पांचवे के बच्चों की उपस्थिति बना रही थी। तभी सिंधिया बुजुर्ग दक्षिण पंचायत वार्ड संख्या-14 भिड़ी टोल के राकेश पासवान पिस्तौल लहराते हुए वर्ग कक्ष में प्रवेश किया और उनके सिर में पिस्तौल सटा जान मारने की धमकी दी। गाली देते हुए उसने पूछा कि महेश मास्टर कहां है। जल्दी बताओ नहीं तो जान से मार देंगे। यह बात किसी को बताने पर पुन: गोली से छलनी करने कर धमकी दी। वह इसी विद्यालय का पूर्व छात्र भी बताया गया है।

शोरगुल सुनकर विद्यालय में कार्यरत टोला सेवक नीलम कुमारी आई तो उसे भी जान से मारने की धमकी दी। HM ने आवेदन में कहा है कि इस घटना का प्रत्यक्षदर्शी वर्ग के सभी बच्चे एवं रसोईया है। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि पिस्टल से शिक्षिका के धमकाने की बात आ रही है। मामले की जांच की जा रही है।

बता दें कि पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद सिंह एवं उनके सहयोगी सत्यनारायण सिंह दोहरे हत्याकांड में प्राथमिक विद्यालय भिड़ी टोल के शिक्षक महेश कुमार को भी नामजद आरोपी बनाया गया था। जिसके बाद महेश कुमार ने न्यायालय में आत्म समर्पण किया था। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से वे बाहर निकले। उनके विद्यालय में योगदान करने की चर्चा थी। परंतु विद्यालय की स्थिति असहज होने और जानमाल के खतरे को देखते हुए उन्हें दूसरे विद्यालय में योगदान कराया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

15 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

16 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

17 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

24 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

1 दिन ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago