National

कौन हैं रेलवे बोर्ड की पहली महिला चेयरपर्सन जया वर्मा सिन्हा, ओडिशा रेल हादसे की जांच में निभाया था बड़ा रोल…

केंद्र सरकार ने रेलवे बोर्ड में बड़ा बदलाव किया है। पहली बार किसी महिला को रेलवे बोर्ड की कमान सौंपी गई है। 105 साल में ये पहला मौका है जब रेलवे बोर्ड की कमान एक महिला के हाथों में सौंपी गई है। अपाइंटमेंट कमेटी ऑफ दे कैबिनेट सेक्रेटेरिएट की ओर से आज इसकी जानकारी दी गई है। जिसमें कहा गया है कि जया वर्मा सिन्हा रेलवे बोर्ड को चेयरमैन और सीईओ रेलवे बोर्ड के पद पर नियुक्ति होंगी। उनका कार्यकाल 31 अगस्त 2024 तक लागू रहेगा।

आपको बता दें कि बालासोर में हुए कोरोमंडल एक्सप्रेस हादसे के दौरान जया वर्मा सिन्हा के काम की काफी सराहना की गई थी। जिस तरह से उन्होंने रेल हादसे के बाद राहत बचाव से लेकर जांच की बागडोर को संभाला उसकी काफी सराहना की गई। हादसे के बाद से वो लगातार पीएमओ से लेकर मीडिया के संपर्क में रहीं। अब जया वर्मा सिन्हा रेलवे बोर्ड की पहली महिला चेयरपर्सन और सीईओ बनने जा रही हैं।

कौन हैं जया वर्मा सिन्हा

भारतीय रेलवे की अधिकारी जया वर्मा सिन्हा 1988 बैच में आईआरटीएस अधिकारी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1990 में की थी। उनकी नियुक्ति उत्तर रेलवे में कानुपर के अस्सिटेंट एरिया मैनेजर के तौर पर हुई थी। उन्होंने 35 साल के अधिक का वक्त दक्षिण पूर्व रेलवे, उत्तर रेलवे, पूर्व रेलवे में अहम पदों पर बिताया है। करीब 4 साल तक वो ढाका में भारतीय उच्चायोग में रेलवे सलाहकार के तौर पर कार्यरत रही हैं।

उनकी गिनती तेजतर्रार महिला ऑफिसरों में होती हैं। रेलवे के कई अहम पदों पर पहुंचने वाली वे इकलौती महिला हैं। जया वर्मा सिन्हा ने अपनी शुरूआती पढ़ाई इलाहाबाद के सैंट मैरी कांवेंट स्कूल से की थी। हायर एजुकेशन इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से हुई। कानपुर में रेलवे ज्वाइन करने के बाद वो फ्रंटलाइन ऑफिसर के तौर पर काम करती रही है। रेलवे की नौकरी के अलावा उन्हें फोटोग्राफी का शौक है। उन्हें पशु-पक्षियों के लगाव है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

15 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

16 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

17 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

24 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

1 दिन ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago