समस्तीपुर :- पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार में शराब पीने और पिलाने के मामले नहीं रुक रहे हैं। विभिन्न स्थानों पर पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम छापेमारी कर रही है ताकि शराब माफियाओं पर नकेल कसा जा सके और लोगों को शराब से दूर रखा जा सके। लेकिन इन तमाम प्रयासों को जनप्रतिनिधि ही नाकाम करते नजर आ रहे हैं। ताजपुर थाना क्षेत्र का ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है। हालांकि Samastipur Town मीडिया पर गुरुवार की शाम खबर चलने के बाद पुलिस हरकत में आई है और छापेमारी कर शुक्रवार की सुबह वीडियो में दिखाई दे रहे उक्त शक्स को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार हुए शक्स की पहचान मोरवा प्रखंड अन्तर्गत हरपुर भिंडी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य के पति नवीन शाह के रूप में की गई है। वीडियो में वे बार बाला के साथ शराब के नशे में टल्ली होकर बोतल लिये मंच पर सरेआम ठुमके लगा रहे थे। पंचायत समिति सदस्य पति के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर गुरुवार को खूब वायरल हुआ।
वायरल वीडियो के बारे में बताया गया है कि हरपुर भिंडी पंचायत समिति सदस्य के पति विश्वकर्मा पूजा के मौके पर अपने दरवाजे के पास ही नर्तकी के डांस का आयोजन करवाया था। इस दौरान वहीं मौजूद एक व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एसपी विनय ने Samastipur Town मीडिया पर खबर देखते ही उक्त वीडियो को ताजपुर थाना को अग्रसर कारवाई के लिये भेजा, जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…
बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…
ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…
समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…
समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…