समस्तीपुर :- शहर के मोहनपुर रोड स्थित ‘तनिष्क’ शो रूम में अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस मनाया’ गया। इस अवसर पर बेटियों के साथ-साथ शहर के कई गणमान्य लोग भी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत बेटियों ने दीप प्रज्वलित और केक काट कर किया। साथ ही शोरूम के मैनेजर ने बेटियों को उपहार भी दिए।
शोरूम के मैनेजर अनिरुद्ध कुमार ने कहा की बेटियों से ही दुनिया चलती है। अगर बेटियां न हो तो दुनिया ख़ाली हो जाएगी। बेटियां तो घर की रौनक होती है, इसलिए बेटी को बचाये और बेटी को और उन्हें इस लायक बनाये की वह खुद अपने जीवन का फैसला ले सके और जीवन में प्रगति कर सके। अनिरुद्ध कुमार ने ये भी कहा की अगर एक बेटा शिक्षित होता है तो एक इंसान शिक्षित होता है लेकिन अगर एक बेटी शिक्षित होती है तो एक परिवार शिक्षित होता है।
कार्यक्रम के दौरान शोरूम के मैनेजर अनिरुद्ध कुमार ने गोल्ड एक्सचेंज पॉलिसी के बारे में भी बताया और कहा की तनिष्क ने हमेशा से ही अपने हर काम में ग्राहकों को अत्यधिक महत्व दिया है। तनिष्क की गोल्ड एक्सचेंज पॉलिसी एक ऐसी पहल हैं, जो ग्राहकों को सर्वोत्तम मूल्य गुणवत्तापूर्ण कारीगरी और एक पारदर्शी एक्सचेंज प्रक्रिया प्रदान करने के लिए तनिष्क ब्रांड की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। तनिष्क में अभी जो गोल्ड एक्सचेंज पॉलिसी चल रहा है उसमें 22 कैरेट तक के सोने के एक्सचेंज में कोई कटौती नहीं की जाती है। साथ ही उन्होंने गोल्डन हार्वेस्ट और ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर चल रहे डिस्काउंट के बारे में भी बताया।
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘सतर्कता…
समस्तीपुर : आइसा जिला कमेटी की विस्तारित बैठक सोमवार को शहर के माल गोदाम चौक…
समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लगुनिया सूर्यकंठ में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के तत्वावधान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक से छह नवंबर तक राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19…
समस्तीपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के दौरान एक प्रधान शिक्षक पर बाइक…
CCTV का डीवीआर भी उखाड़ ले गये अपराधी, घटनास्थल पर पहुंचे सदर एसडीपीओ-1 समस्तीपुर :…