CSBC Bihar Police Constable Exam 2023: केंद्रीय चयन पर्षद बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती (सीएसबीसी) ने बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा केंद्र नाम में बदलाव को लेकर अहम नोटिस जारी किया है। सीएसबीसी ने रविवार को जारी नोटिस में कहा है कि केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा बिहार पुलिस एवं अन्य इकाइयों में सिपाही पद पर विज्ञापन के लिए विज्ञापन संख्या- 01/2023 से संबंधित लिखित परीक्षा 01 अक्टूबर 2023, रविवार, 7 अक्टूबर, और 15 अक्टूबर 2023 को दो-दो पालियों में होना है।
सीवान जिला के अंतर्गत परीक्षा केंद्र कोड संख्या-2617 के सभी शिफ्ट के अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि उक्त परीक्षा केंद्र का नाम टाइपिंग त्रुटि के कारण D.V.M. PUBLIC SCHOOL SIWAN के स्थान पर D.A.V. PUBLIC SCHOOL SIWAN. 841226 सीवान अंकित हो गया है। यहां स्पष्ट किया जाता है कि परीक्षा केंद्र कोड संख्या-2617 को D.V.M. PUBLIC SCHOOL SIWAN पढ़ा व समझा जाए।
यहां 1 अक्टूबर, 7 अक्टूबर और 15 अक्टूबर को एग्जाम होना है। अन्य सभी निर्देश पहले जैसे रहेंगे। सीएसबीसी इससे पहले भी दो अन्य परीक्षा केंद्र के नाम में परिवर्तन कर चुका है। अभ्यर्थियों को कोई दुविधा हो या अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 0612-2233711 पर फोन भी कर सकते हैं।
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड पहले ही जारी किए जा चुके हैं। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परीक्षा 1 अक्टूबर, 7 अक्टूबर और 15 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो-दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले रिपोर्ट करना होगा।
समस्तीपुर : दीपावली और छठ के दौरान आग लगने की घटनाओं से निपटने के लिए…
समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के…
बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़े उलटफेर की चर्चाएं तेज हो गई हैं।…
बिहार विधान परिषद में बहाल 10 निम्नवर्गीय लिपिक एवं 33 डाटा इंट्री ऑपरेटरों के दक्षता(स्किल…
Bihar DEO-DPO Transfer: बिहार में शिक्षा विभाग की कमान संभालने के बाद अपर मुख्य सचिव…
समस्तीपुर : ट्रेनों को बिना उचित कारण चेन पुलिंग कर बीच रास्ते में रोकने वालों…