समस्तीपुर :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से समस्तीपुर के बहु प्रतीक्षित स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज सिस्टम व विद्युत शवदाह गृह का शिलान्यास किया। इस योजना के क्रियान्वयन से शहर के लोगों को जलजमाव की समस्या से मुक्ति मिलेगी। इस योजना के क्रिययान्वयन के लिए समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र से पाँच जोन में बांटा गया है। प्रत्येक जोन से जल निकासी का प्रावधान किया गया है।
इसाके तहत भूईधारा चैक पर प्रस्तावित सम्प हाउस के माध्यम से पानी को धुरलख चौक होते हुए जमुआरी नदी में गिराया जाएगा। वहीं ताजपुर रोड में इनकम टैक्स ऑफिस से शम्भूपट्टी कलभर्ट तक नाला बनाया जाएगा। जबकि धर्मपुर रेलवे गुमती के समीप से गुरूकुल स्कूल के नजदीक स्थित कलभर्ट तक नाला बनाने का प्रावधान किया गया है।
शिलान्यास के मौके पर नगर निगम समस्तीपुर की महापौर अनिता राम, डीडीसी अखिलेश कुमार सिंह, नगर आयुक्त विभूति रंजन चैधरी, सशक्त स्थायी समिति के ससदस्य रंजीत कुमार दास, घनश्याम भरोस पंडित एवं सहायक अभियंता, नगर विकास प्रमंडल निशा कुमारी, कनीय अभियंता मो. नफीस जमाल आदि उपस्थित थे।
समस्तीपुर/सिंघिया : बिष्णुपुर डीहा पंचायत के वार्ड संख्या-5 की पंचडीहा गांव के मनोज कुमार सिंह…
समस्तीपुर : खगड़िया-समस्तीपुर रेलखंड से दिल्ली जाने वाली न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12523/24) का…
समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने…
बिहार के चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत…
समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…
समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्साविज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी विभाग की…