Samastipur

RSB इंटर स्कूल में प्रश्न-पत्र पैकेट लेने के लिए शिक्षकों में मची रही अफरा-तफरी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- शिक्षा विभाग के निर्देश पर 25 सितंबर से सरकारी स्कूलों में होने वाली मासिक परीक्षा के लिए बिहार बोर्ड से जिलावार भेजे गए प्रश्नपत्र लेने के लिए शनिवार को समस्तीपुर जिलेभर से आरएसबी इंटर स्कूल काशीपुर में पहुंचे। इससे प्रशनपत्र लेने के लिए शिक्षकों में अफरा-तफरी मची रही। विभिन्न क्लासों के विभिन्न विषयों के प्रश्नपत्र पैकेट अलग अलग नहीं रहने तथा एक साथ मिले रहने की वजह से बंडलों के अम्बार से खोज निकालने में शिक्षकों को काफी दिक्क्क्त झेलनी पड़ी।

शिक्षक अपने अपने स्कूल कोड के अनुसार प्रश्न पत्र के पैकेट क्लासवार व विषयवार खोजने में व्यस्त रहे। लेकिन आसानी से बंडलों के ढेर में मिल नहीं रहे थे। परेशान शिक्षकों ने बताया कि 25 सितंबर से मासिक परीक्षा इन्हीं प्रश्न पत्रों से ली जानी है। समय से अगर अपने स्कूल नहीं ले गए तो परीक्षा तय समय पर लेना मुश्किल है। बिहार बोर्ड की गड़बड़ी की वजह से यह परेशानी उन लोगों को झेलनी पड़ रही है। आरएसबी इंटर स्कूल में 9 वीं से 11 वीं तक के विभिन्न विषयों के प्रश्नपत्र पैकेट वितरित किए जा रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

8 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

8 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

9 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

14 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

21 घंटे ago