समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में बुधवार को शहर से लेकर गांव तक के लोग जन्माष्टमी के उल्लास में डूबे रहे। घर घर श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना से लेकर झूला बनाने तक में लोग दिनभर जुटे रहे। रात में सभी ने विधि विधान से श्रीकृष्ण की पूजा करने के साथ अपने व परिवार के लिए मंगल कामना की। इससे पहले दिन में भी पूजा के सामान के अलावा प्रसाद के लिए फल और झूले व श्रीकृष्ण की प्रतिमा की खरीदारी में लोग जुटे रहे।
देर शाम के बाद मंदिरों, घरों और पूजा पंडालों में नंद के लाल की मनमोहक झांकी सजी जिसे देखने के लिए लोगों की भीउ़ जुटने लगी। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मंदिरों व ठाकुरबाड़ी की विशेष रूप से सजावट भी की गयी थी। सुबह से ही मंदिरों मेंं भजनों पर आधारित गीत बजने शुरू हो गये थे। शहर में शाम होने के बाद मंदिरों व पूजा पंडालों में सजाई गई श्रीकृष्ण की झांकी देखने के लिए लोगों की दर्शकों की भीड़ उमड़ने का सिलसिला शुरू हुआ।
शहर में थानेश्वर मंदिर के अलावा भोला टॉकिज चौक, कुम्हार टोल, चांदनी चौक, कन्हैया चौक, बहादुरपुर आदि जगहों पर जन्माष्टमी की पूजा की विशेष तैयारी की गयी थी। वहीं जितवारपुर मैदान में मेले का आयोजन किया गया है। यह मेला पूर्णिमा तक रहेगा। इसको लेकर पूजा समिति सचिव चंदन यादव ने बताया कि मेले में झूला, मौत का कुंआ, डिस्को चेयर, खिलौने व मिठाईयों आदि की दर्जनों दुकानें लगाई गई हैं। उधर, ग्रामीण इलाकों में भी कई जगहों पर मेला लगाया गया है।
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित +2 तिरहुत एकेडमी में डीएलएड (DElEd) फेस-टू-फेस सत्र 2024-26…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 15 सूत्री मांगों…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) स्थानीय कमिटी, दलसिंहसराय के तत्वावधान में सरकार की…
समस्तीपुर : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा 29 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली…
समस्तीपुर : व्यवसाय के नाम पर भारतीय स्टेट बैंक की काशीपुर शाखा से ऋण लेकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर टारा गांव में सोमवार की दोपहर बकाया रुपये…