समस्तीपुर/सरायरंजन :- समस्तीपुर जिले के घटहो ओपी क्षेत्र अंतर्गत खजूरी चौक पर स्थित एक कपड़ा दुकान से नकाबपोश हथियार बल अपराधियों ने कुछ नगदी व कपड़ा लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी दक्षिण दिशा की ओर फरार हो गए। घटना के बाबत स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार की शाम बाइक पर नकाबपोश तीन बदमाश दलसिंहसराय की ओर से हथियार के साथ खजूरी की ओर आ रहे थे।
इसी दौरान शाहबाजपुर पेट्रोल पंप के पास फोर व्हीलर पर सवार सुमित कुमार सिंह नाम के एक व्यक्ति को ओवरटेक कर उनकी गाड़ी को भी पिस्टल दिखाकर लूटपाट का प्रयास किया। लेकिन स्थानीय लोग को आते देख सभी बदमाश खजूरी की ओर भाग निकले।
भागने के दौरान खजूरी चौक पर स्थित अरमौली रोड में शनि रेडीमेड वस्त्रालय में तीनों अपराधी हथियार के बल पर घुस गए। घुसने के बाद दुकान से करीब 10 हजार का कपड़ा व कुछ गल्ला से नगदी लूट लिए। दुकानदार द्वारा विरोध करने पर गाली गलौज देते हुए सभी बदमाशों ने दक्षिण दिशा की ओर विद्यापति रोड में भाग निकले।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। उसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंचकर छानबीन में जुटी हुई हैं। वहीं ओपीध्यक्ष का कहना है कि लूट की घटना हुई है। मगर अभी नगदी लूट होने का मामला स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के अनुसार सभी के गिरफ्तारी के लेकर छापेमारी शुरू कर दी है।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…