Samastipur

समस्तीपुर सदर SDO और DSP ने काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित भीड़ को किया शांत

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- संत कबीर डिग्री कॉलेज में परीक्षा के दौरान छात्र की मौत से भड़के छात्रों ने कॉलेज परिसर से लेकर पटेल मैदान तक आक्रोश जताया। इससे पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। खुद सदर एसडीओ और डीएसपी दौड़-दौड़कर भीड़ को शांत कर रहे थे। सदर डीएसपी भीड़ को शांत होने के लिये बार-बार माइकिंग कर रहे थे। आक्रोशित छात्रों ने मृत छात्र के शव के साथ पटेल गोलंबर के पास मुख्य सड़क को जाम कर दिया था। इससे लगभग एक घंटे तक यातायात बाधित रही।

इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जाम में फंसे कई लोगों ने दूसरे रास्ते से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। इस दौरान सदर एसडीओ और डीएसपी ने अपनी सुझ-बुझ से भीड़ को खाली कराया। सड़क जाम की सूचना पर मुफस्सिल व नगर पुलिस भी जाम स्थल पर पहुंची और लोगों को समझा कर यातायात व्यवस्था को बहाल कराया। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

जाम के दौरान मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार सिंह, अपर थानाध्यक्ष आनंद कश्यप, नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष सुनील कुमार, मथुरापुर ओपी अध्यक्ष मो. खुशबुद्दीन, दारोगा मुकेश कुमार, महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता आदि ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात सेवा को बहाल किया।

मृतक छात्र के परिजन को मिली सहायता राशि :

संत कबीर डिग्री कॉलेज समस्तीपुर में गुरुवार को स्नातक प्रथम खंड की हिंदी की परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी अमित कुमार की हुई मौत के बाद सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने उसके परिजन स्थानीय दुधपुरा निवासी शंकर साह को गुरुवार को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

7 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

7 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

7 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

14 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

14 घंटे ago