Samastipur

स्थिति बिगड़ती देख मुफस्सिल थानाध्यक्ष आक्रोशित भीड़ से बचते हुए खुद ही छात्र के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिये निकले, स्थिति को ऐसे किया नियंत्रित…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- संत कबीर डिग्री कॉलेज में परीक्षा के दौरान छात्र की मौत से भड़के छात्रों ने कॉलेज परिसर से लेकर पटेल मैदान गोलंबर तक छात्रों ने आक्रोश जताया। इससे पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आक्रोशित छात्रों ने मृत छात्र के शव के साथ पटेल गोलंबर के पास मुख्य सड़क को जाम कर दिया। इससे लगभग एक घंटे तक यातायात बाधित रही। इस दौरान शव के साथ जाम कर रहे लोगों को पुलिस ने काफी मशक्कत से समझाने का प्रयास किया।

इस दौरान छात्रों के बढ़ते आक्रोश और जाम से अन्य यात्री भी बेहोश हो रहे थे। इस दौरान भीड़ में घुसे कुछ असामाजिक तत्वों ने सड़क जाम में फंसे वाहनों में तोड़फोड़ भी करना शुरु कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने सख्त निर्णय लेते हुए हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठी चटकाई। फिर किसी तरह मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ई-रिक्शा पर स्वयं छात्र के शव को रखकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लेकर निकले और रास्ता पर खाली करा अवागमन शुरू कराया। इस दौरान ई-रिक्शा के पीछे भी सुरक्षा की दृष्टिकोण से दर्जनभर पुलिस कर्मी दौड़ रहे थे। इसके बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया।

शहर में बढ़ायी गयी सुरक्षा व्यवस्था :

छात्र की मौत के बाद छात्रों द्वारा हंगामा, तोड़फोड़ को देखते हुए शहर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी। सदर अस्पताल सहित अन्य स्थानों पर पुलिस बलों की तैनाती कर दी गयी। वहीं वज्र वाहनों के अलावे आसपास के थानों को भी मुख्यालय में बुलाया गया। ताकि किसी भी तरह का कोई उपद्रव शहर में नहीं हो सके। इसको लेकर सदर अस्पताल, पटेल मैदान गोलंबर, स्टेडियम मार्केट, वीआईवी रोड, बाहर पत्थर चौक आदि स्थानों पर पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया था। इसके अलावे नगर, मुफस्सिल एवं मथुरापुर ओपी की पुलिस गश्ती दल व 112 पुलिस टीम भी शहर से लेकर संत कबीर कॉलेज रोड में भ्रमण कर रही थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम पर हमला मामले में 8 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…

4 घंटे ago

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

11 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

17 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

18 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

19 घंटे ago