समस्तीपुर/रोसड़ा :- समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुक्ति धाम स्थित पुराने रेलवे पुल से गिरकर एक युवक की बूढ़ी गंडक नदी में डूबकर मौत हो गई। युवक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सोनबारचक गांव के रहने वाले शंकर सहनी के 35 वर्षीय पुत्र संजय सहनी के रूप में की गई है।
घटना की सूचना पर रोसड़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई है। स्थानीय लोगों द्वारा शव की तलाश की गई। लेकिन शव के बारे कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद SDRF की टीम को बुलाया गया है। बताया गया है कि युवक रोसड़ा बाजार से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ।
घटना के बारे में बताया गया है कि युवक मजदूरी कर जीवन यापन करता था। वह तीसरे पहर रोसड़ा बाजार में काम निपटाने के बाद साइकिल से रेलवे पुल के रास्ते से वापस विभूतिपुर लौट रहा था। इसी दौरान लोगों ने बताया कि युवक पुराने पुल से गुजर रहा था। इसी बीच उसका पैर फिसल गया। जिससे वह साइकिल समेत नदी में जा गिरा। जिससे उसकी डूब कर मौत हो गई।
पूल से दूर लोगों ने घटना को देखा जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद रोसड़ा पुलिस घटनास्थल पहुंची, साथ ही SDRF टीम को सूचना दी। SDRF की टीम भी मौके पर पहुंच कर शव के खोजबीन में जुट गई है। मौके पर परिजन भी पहुंच गए हैं। समाचार लिखे जाने तक शव बरामद नहीं किया गया था।
नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के लिए गर्व की एक और खबर सामने आई है। मिल्लत…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…