Samastipur

रोसड़ा उप-मुख्य पार्षद पति हत्याकांड मामले में पुलिस की कार्रवाई से नाखुश व्यवसायियों ने रोसड़ा बाजार किया बंद

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा :- बीते 07 सितंबर को रोसड़ा थानान्तर्गत केशरी सेवा सदन के पास अरुण महतो की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्याकाण्ड का उदभेदन करते हुए समस्तीपुर पुलिस ने वारदात में शामिल तीन मुख्य अपराधियों को गिरफ्तार किया, वहीं अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस छापेमारी कर रही है।

लेकिन रोसड़ा वासी और मृतक के परिजन इस उद्भेदन को सही नहीं मान रहे है। परिजनों का आरोप है की वह सही अपराधी को बचा रही है। इसको लेकर मंगलवार को रोसड़ा के व्यवसायियों ने भी रोसड़ा बंद कर दिया है। जिस कारण शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। सही अपराधी को पकड़ने को लेकर लोग शहर की सड़कों पर थोड़ी देर में मार्च निकालेंगे। परिजनों का बताना है की राजा झा तो एक प्यादा मात्र है, इस हत्याकांड का असली मास्टरमाइंड तो कोई और है, जिसे रोसड़ा थाना की पुलिस ही बचा रही है।

इससे पहले इस हत्याकांड मामले में पुलिस ने राजा झा, राजेश कुमार मंडल उर्फ खन्ना एवं विक्की कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड की मुख्य वजह नगर परिषद् चुनाव में हुए धोखे का बदला बताया है। पुलिस के अनुसार राजा झा ने हत्याकांड को अंजाम देने के लिए राजा झा ने अपराधियों को पांच लाख रूपये की सुपारी दी थी। 7 सितंबर को तीन शूटर्स मोटर साईकिल से पहुंचे और अरूण की हत्या कर दी थी। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी दलसिंहसराय की ओर भाग निकले थे।

वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

5 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

6 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

6 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

15 घंटे ago