Bihar

ED की बड़ी कार्रवाई, JDU MLC राधा चरण सेठ के बेटे कन्हैया को भी किया गिरफ्तार

बिहार के सैंड माइनिंग मामले में एक और बड़ी कार्रवाई हुई है. केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने JDU के MLC राधा चरण सेठ के बेटे कन्हैया को भी गिरफ्तार कर लिया है. इसी मामले में दो प्रमुख आरोपियों को कुछ दिनों पहले गिरफ्तार किया था. बता दें कि पिछले सप्ताह गिरफ्तार आरोपियों में झारखंड धनबाद के रहने वाले पिता और पुत्र जग नारायण सिंह और सतीश सिंह शामिल हैं. इनकी कंपनी का नाम आदित्य मल्टी कॉम प्राइवेट लिमिटेड है और ये दोनों भी इस मामले में आरोपी हैं.

बता दें कि आय से अधिक संपत्ति मामले में जेडीयू एमएलसी राधाचरण साह उर्फ सेठ को ईडी ने बीते बुधवार को गिरफ्तार किया था. अब ईडी ने उनके बेटे कन्हैया प्रसाद को गिरफ्तार किया है. दरअसल, ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था और पूछताछ के बाद कन्हैया को अरेस्ट किया गया. बता दें कि अब तक कुल 4 लोगों को ईडी ने बालू की अवैध कमाई के मामले में गिरफ्तार किया है.

यहां यह भी बता दें कि 77 करोड़ से अधिक अवैध संपत्ति रखने के मामले में गिरफ्तार जेडीयू के एमएलसी राधाचरण सेठ को ईडी ने 6 दिनों की रिमांड पर लिया है. शनिवार को पटना के जिला जज सह ईडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की कोर्ट ने ईडी को 6 दिनों तक पूछताछ की इजाजत दी. दरअसल, ईडी ने कोर्ट से पूछताछ के लिए राधाचरण सेठ को रिमांड पर देने का अनुरोध किया था.

दरअसल, आय से अधिक संपत्ति मामले में जेडीयू एमएलसी राधाचरण साह को ईडी ने बीते बुधवार को गिरफ्तार किया था. उनकी गिरफ्तारी आरा के उनके फार्म हाउस से हुई थी, जहां ईडी ने उनसे कई घंटो तक पूछताछ भी की थी. राधाचरण साह पर बालू के अवैध कारोबार और टैक्स चोरी से लेकर गलत तरीके से संपत्ति अर्जित करने के कई आरोप हैं, जिसको लेकर केंद्रीय ऐंजियों ने कई बार जेडीयू एमएलसी के ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है. बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज भी जांच टीम के हाथ लगे थे.

इससे पहले पटना में कई दिनों तक राधाचरण साह और उनके बेटे कन्हैया से ईडी दफ्तर में पूछताछ हुई थी, जिसके बाद बुधवार को आरा स्थित उनके फार्म हाउस से ईडी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. राधाचरण साह को गिरफ्तारी के बाद रात भर पटना की ईडी ऑफिस में रखा गया था। बीते गुरुवार की सुबह ईडी की टीम ने राधाचरण साह को एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश किया था जहां से अदालत ने जेडीयू एमएलसी को न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया था. अब उनके बेटे कन्हैया प्रसाद को पूछताछ के बाद ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है जिससे भ्रष्टाचार के इस मामले में नये-नये खुलासे होने की बात कही जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

15 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

16 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

17 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

24 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

1 दिन ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago