Samastipur

समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक पर रेलवे की जमीन में फेंके हुए भारी मात्रा में केन बीयर बरामद

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- मुजफ्फरपुर जिले में शराब पीने से दो लोगों की मौत एवं कईयों के आखों की रोशनी जाने के बाद समस्तीपुर में भी जहरीली शराब खोजने को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी लगातार की जा रही है। चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोमनाहा में भी तीन-चार दिनों पूर्व एक युवक की संदिग्ध मौत के बाद समस्तीपुर पुलिस पूरे अलर्ट मोड में आई हुई है। समस्तीपुर एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में हुई घटना के बाद शराब की खोज एवं शराब के धंधेबाजो की पहचान व गिरफ्तारी के लिए समस्तीपुर पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी करने में जुटी है। इस दौरान पुलिस कई जगह से अवैध शराब भी बरामद किया गया है।

इस कड़ी में समस्तीपुर नगर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर विक्रम आचार्य के नेतृत्व में शहर के कई इलाकों में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान माधुरी चौक पर रेलवे की जमीन में फेंके हुए संदिग्ध हालात में काफी मात्रा में केन बियर बरामद किया गया। संदिग्ध स्थिति में फेके गए बीयर की केन को पुलिस ने जप्त कर लिया है।

बताया जाता है समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक, बंगाली टोला, कबीर आश्रम, मालगोदाम रोड, मगरदही सहित कई क्षेत्रों में शराब एवं शराब धंधेबाज की तलाश में नगर पुलिस के द्वारा सघन छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान सड़क से गुजर रहे कई वाहनों की भी सघन रूप से तलाशी ली गयी। इस दौरान शहर के दर्जन भर से अधिक तारी दुकानों में भी पुलिस ने छापेमारी की। हालांकि इस दौरान कोई भी शराब की धंधेबाज गिरफ्त में नहीं आ सका।

इधर माधुरी चौक पर संदिग्ध हालत में फेंके गए बियर केन को लेकर तरह-तरह की चर्च भी हो रही है। कुछ लोगों की मानें तो पुलिस की छापेमारी को देखते हुए धंधेबाजों ने उसे रेलवे की जमीन में फेंक दिया। वहीं मुफस्सिल पुलिस ने भी जितवारपुर निजामत में रविवार को छापेमारी कर 29 कार्टन विदेशी शराब बरामद की। साथ ही एक धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया। इसका नेेेतृत्व मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिह ने किया था।

बता दें कि पिछले दिनों मुजफ्फरपुर जिले में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की म मौत हो गई थी। वहीं कई के आंखों की रोशनी चली गई है। जबकि दो दिन पूर्व चकमेहसी थाना क्षेत्र में भी एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। वहीं उसके एक दोस्त का इलाज किसी निजी अस्पताल में चल रहा है। चर्चा है कि सोमनाहा में शराब पीने से ही एक युवक की मौत हुई है। वहीं दूसरे की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के करण का पता चल पाएगा।

मुफस्सिल थाना में भी शराब जब्त…

Avinash Roy

Recent Posts

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

4 घंटे ago

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

6 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

6 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

6 घंटे ago

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ DAV ने मनाया वार्षिकोत्सव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

समस्तीपुर : शहर के हरपुर एलौथ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ने वार्षिकोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि…

7 घंटे ago