Samastipur

दूध व्यवसायी से अपराधियों ने मांगी 20 लाख रुपये की रंगदारी, समस्तीपुर पुलिस ने सुरक्षा मुहैया कराई

यहां क्लिक कर हमें व्हाट्सएप पर भी Follow करें

समस्तीपुर/चकमेहसी :- समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना अंतर्गत करुआ दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के सचिव व करुआ निवासी जितेंद्र प्रसाद से अपराधियों ने 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी है। रंगदारी की मांग पूरा नहीं करने पर अपराधयों ने सचिव को परिवार समेत जान से मारने की धमकी है। इस मामले में व्यवसायी ने चकमेहसी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें सुरक्षा मुहैया करा दी है।

प्राथमिकी में दिये गये आवेदन में पीड़ित दूध व्यवसायी जितेन्द्र ने कहा है कि अपराधियों ने उनके व उनके परिजन के व्हाट्सऐप पर कॉल कर 20 लाख रुपए रंगदारी मांगी। आवेदन में कहा गया है कि कॉल करने वाले अपराधी ने अपना नाम रमेश ठाकुर और घर कल्याणपुर बताया। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस व्यवसायी के घर पर सुरक्षा के लिए 2 कांस्टेबल व एक चौकीदार को प्रतिनियुक्त किया है।

इधर, व्यवसायी ने गृह मंत्रालय, डीजीपी, समस्तीपुर एसपी सहित अन्य धकारियों को पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि वे दुध के कारोबार से बार से जुड़े हुए हैं। रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के कारण उनका परिवार दहशत में है। इससे उनका कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी ने बताया कि व्यवसायी को सुरक्षा प्रदान करने के साथ व्हाट्सएप कॉल की जांच शुरू कर दी गयी है। इसमें दोषी पाये जाने वाले को गिरफ्तार किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

13 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

14 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

16 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

22 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

1 दिन ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago