Bihar

‘गिरिराज सिंह असली हिंदू नहीं हैं, अंग्रेजों के दलालों के…’, RJD विधायक ने दिया विवादित बयान

राष्ट्रीय जनता दल के विधायक भाई वीरेंद्र ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमला करते हुए विवादित बयान दिया है। भाई वीरेंद्र ने गिरिराज पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘अंग्रेजों के दलालों का बेटा ’ कहा। बता दें कि बिहार शरीफ में दंगे के दौरान जले मदरसे के निर्माण के लिए बिहार सरकार द्वारा दिए गए 30 करोड़ रुपये के फंड पर गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा था और इसे तुष्टिकरण करार दिया था। केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि बिहार के सीएम मदरसे के लिए फंड दे रहे हैं और हिंदुओं के बाल बच्चे को दंगे में फंसा रहे हैं।

‘गिरिराज सिंह हिंदू नहीं हैं, अंग्रेजों के दलालों के बेटे हैं’

नीतीश पर गिरिराज के हमले को लेकर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा, ‘गिरिराज सिंह हिंदू नहीं हैं। वह अंग्रेजों के दलालों के बेटे हैं। जो अंग्रेज का दलाल होगा, जो नाथूराम गोडसे का बेटा होगा, वह कभी हिंदुस्तान से प्रेम कर ही नहीं सकता।’ बता दें कि इसके पहले नीतीश के प्रधानमंत्री बनने की लिए खानकाह में दुआ मांगे जाने पर गिरिराज ने कहा था, ‘नीतीश बाबू व्याकुल हैं, दरगाह और खनका में क्या, वह हज भी करने जाएं तो भी पीएम का पद खाली नहीं है। जो शख्स 18-19 साल मुख्यमंत्री रहा हो उसके विधायक 115 से घटकर 43 हो जाएं तो उसकी बात कोई ममता, समता या कोई और क्यों मानेगा?’

‘लालू जी हंसते-हंसते सबकुछ कह देते हैं’

RJD की तरफ से नीतीश को PM कैंडिडेट बनाये जाने की मांग पर गिरिराज ने कहा था, ‘लालू यादव ने ही तो उनको लंगी मारी है। राहुल जी को मांस बनाना सिखा रहे हैं, उन्हें बारात सजाने के लिए कह रहे हैं। आप तो जानते हैं कि लालू जी हंसते-हंसते सब कुछ कह देते हैं। लालू जी ही उनके सबसे बड़े लंगड़ीमार हैं, इसलिए नीतीश जी चुपचाप 2025 तक मुख्यमंत्री की कुर्सी देखें क्योंकि इसके बाद लालू जी इनको होने नहीं देंगे।’

वहीं, ठाकुर विवाद पर मनोज झा को RJD के समर्थन पर गिरिराज ने कहा था कि RJD के नेता लालू जी की राजनीतिक भाषा को ही बोलते हैं। उन्होंने कहा कि लालू यादव को ठाकुरों से माफी मांगनी चाहिए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

13 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

14 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

15 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

22 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

1 दिन ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago