Bihar

लिपस्टिक और बॉबकट बाल वाली आकर हक मार लेंगी… महिला आरक्षण पर आरजेडी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के बिगड़े बोल

लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी के फायर ब्रांड नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। महिला आरक्षण कानून पर सिद्दीकी ने कहा कि अब लिपस्टिक और बॉबकट बाल वाली औरतें आ जाएंगी और आपकी महिलाओं का हक मार लेंगी। उन्होंने लोकसभा और विधानसभा में पिछड़ा और अति पिछड़ा महिलाओं को भी कोटा देने की वकालत करते हुए यह बयान दिया। उनके इस बयान से सियासी पारा गर्माने वाला है।

अब्दुल बारी सिद्दीकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह महिला विरोधी बयान देते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर में अति पिछड़ा सामाजिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बयान दिया। सिद्दीकी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर लिपस्टिक और बॉब कट वाली आ जाएंगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग की महिलाओं का कोटा भी तय कर लेना चाहिए। नहीं तो लिपस्टिक वाली महिलाएं दूसरों का हक मार लेंगी। ऐसे में आपकी महिलाओं को कुछ नहीं मिलेगा।

मनोज झा और आनंद मोहन के ठाकुर विवाद पर तेजस्वी यादव का आया रिएक्शन

दूसरी ओर आरजेडी के ही राज्यसभा सांसद मनोज झा के एक बयान पर भी भारी सियासी बवाल मचा हुआ है। महिला आरक्षण बिल पर संसद में बहस के दौरान उन्होंने ठाकुरों को लेकर टिप्पणी कर दी थी। इस पर उनकी पार्टी के ही विधायक चेतन आनंद ने सवाल उठाए। इसके बाद चेतन के पिता एवं पूर्व सांसद आनंद मोहन ने भी विरोध जताया। बीजेपी के राजपूत नेता भी मनोज झा के बयान पर आपत्ति जता चुके हैं। हालांकि, आरजेडी ने मनोज झा का समर्थन किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

13 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

14 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

15 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

22 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

24 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago