तस्वीर : सांकेतिक (सोर्स गूगल)
समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी करने वाले शिक्षकों पर शिकंजा कृष्णा शुरू कर दिया गया है। इस कड़ी में जिले में फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहे चार शिक्षको पर निगरानी विभाग ने अलग-अलग थाना में प्राथमिकी कराई है। मामले का खुलासा होने के बाद से फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी करने वाले शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है।
दलसिंहसराय, विभूतिपुर और ताजपुर थाना में सभी फर्जी शिक्षक के विरुद्ध अलग-अलग मामला दर्ज किया गया है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना के पुलिस उपाधीक्षक सह जिला शिक्षक नियोजन जांचकर्ता गौतम कृष्ण ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) ने रिपोर्ट दिया कि निगरानी जांच में चार शिक्षक का प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने के कारण प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।
निगरानी विभाग के रिपोर्ट के अनुसार ताजपुर प्रखंड के पंचायत नियोजन इकाई फतेहपुर वाला अंतर्गत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर वाला की शिक्षिका कंचन कुमारी का शिक्षक प्रशिक्षण प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया। मोरवा प्रखंड नियोजन इकाई अंतर्गत मध्य विद्यालय कमतौल में प्रखंड शिक्षक रवि रंजन कुमार का प्रशिक्षण प्रमाण पत्र फर्जी मिला। विभूतिपुर प्रखंड नियोजन इकाई के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बासो टोल नरहन के प्रखंड शिक्षक अरुण कुमार और दलसिंहसराय प्रखंड नियोजन इकाई अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कमराव के प्रखंड शिक्षक सुनील कुमार का बीएड प्रमाण पत्र फर्जी मिला।
इसमें कंचन, सुनील व अरुण 15 वर्ष पूर्व और रवि रंजन 8 वर्ष पहले फर्जी तरीके से बहाल होकर कार्य कर रहे थे।निगरानी विभाग ने जांच के क्रम में तीन शिक्षक व एक शिक्षिका के प्रमाण पत्र को परीक्षा नियंत्रक में जांच के लिए भेजा। जांच में भेजे गए प्रमाण पत्र के आलोक में नियंत्रक ने इसे फर्जी बताया। साथ ही बताया कि अभिलेख मेल नहीं खाता है। इस पर निगरानी ने दलसिंहसराय, विभूतिपुर और ताजपुर थाना में फर्जीवाड़ा का अगल-अलग मामला दर्ज कराया। तीनों थानाध्यक्ष ने अंडर सेक्शन 420, 467, 468, 471, 120 (बी) आईपीसी के तहत प्राथमिकी दर्ज की।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…
समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…