समस्तीपुर : समस्तीपुर में पिछले 24 घंटा से रुक-रुककर हो रही बारिश ने नगर निगम की पोल खोल कर रख दिया है। लगातार हो रही बारिश से शहर की मुख्य सड़क से गली मोहल्लों में जल-जमाव की स्थिति बनी हुई है। कई जगहों पर सड़क पर करीब डेढ से दो फीट तक पानी लग गया है। जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी कार्यालयों और अधिकारियों के आवास तक मे जल जमाव ने नगर निगम की बारिश से पूर्व की गई तैयारियों के दावों की पोल खोल कर रख दी है।
काशीपुर, मोहनपुर रोड, पुरानी वीमेंस कॉलेज रोड, रेलवे कॉलोनी, पुरानी ठाकुरबाड़ी रोड, डॉ. आर पी मिश्रा रोड, गुदरी बाज़ार, मालगोदाम चौक, डॉ. सरोजनी गली, बीएड कॉलेज रोड, एसडीओ आवास , जिला अतिथि गृह, सदर अस्पताल , मुफस्सिल थाना, महिला थाना सहित कई इलाके जलमग्न है। बारिश के कारण महिला थाना और साईबर थाना परिसर में लगा आम का विशाल पेड़ गिरने से वहां खड़े कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। जल-जमाव और पेड़ गिरने से थाना में पहुंचने वाले आम लोगों के साथ साथ पुलिस कर्मियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…
समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…
भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…