समस्तीपुर :- शहरी क्षेत्रों में इन दिनों 24 घंटे में करीब 12 से 15 घंटे बिजली काटने की विद्युत विभाग की परंपरा बनते ही जा रही है। हालत यह है कि कभी मेंनेटेनेंस के नाम पर तो कभी ट्रांसफॉर्मर बदलने के नाम पर या फिर ब्रेक डाउन और लोड सेडिंग पर बिजली घंटों काटी जा रही है। शहर के टाउन टू में सोमवार रात भी 9 बजे से 12 बजे रात तक बिजली काट दी गयी। वहीं मंगलवार को भी करीब तीन घंटे से अधिक बिजली काटी गयी। इसी प्रकार शहर के टाउन वन, टू और थ्री एरिया में विभिन्न कार्यों को लेकर बिजली लगातार काटी जा रही है। आज बुधवार को भी अमूमन वही स्थिति है।
इस पर विभाग विशेष सक्रिय नहीं है कि इस भीषण गर्मी में 12 से 15 घंटे बिजली काटी जा रही है। बिजली विभाग द्वारा खराब इंस्टूमेंट और जर्जर तार को आज तक पूरे तौर पर नहीं बदला गया है और न ही विभाग इस पर गंभीर भी नहीं है। लगातार शहरी क्षेत्रों में लाइन काटने के संबंध में सहायक विद्युत अभियंता (शहरी) गौरव कुमार ने पूछे जाने पर बताया कि सोमवार की रात जले ट्रांसफॉर्मर बदलने को लेकर और दिन में रेलवे में मेंटेनेंस कार्यों को लेकर बिजली कटी थी।
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…
बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…