जम्मू-कश्मीर में सेना और पुलिस लगातार आतंकियों का खात्मा करने के लिए ऑपरेशन चला रही है। राजौरी में दो आतंकियों को ढेर करने के बाद बुधवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है।
कश्मीर पुलिस जोन ने जानकारी देते हुए बताया कि अनंतनाग के कोकेरनाग इलाके में मुठभेड़ जारी है, हालांकि पहले सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारियों के घायल होने की सूचना थी, जिसके बाद अब शहीद होने की खबर मिली है।
बुधवार दोपहर शुरू हुई मुठभेड़ में पहले सेना के 2 जवान और एक पुलिसकर्मी के घायल होने की खबर सामने आई थी। दरअसल, कोकरनाग में सेना और पुलिस मिलकर सर्च ऑपरेशन चला रही थी, इसी दौरान छापेमारी में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद सेना ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी।
राजौरी में दो आतंकी ढेर
इससे पहले मंगलवार (12 सितंबर) को राजौरी में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी, जिसमें दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। बुधवार को एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह ने बताया कि राजौरी के नरला इलाके में चल रही मुठभेड़ में दूसरे आतंकवादी को मार गिराया गया है।
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…
बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…