Samastipur

आज समस्तीपुर के चर्चित शिक्षक वैद्यनाथ रजक समेत 20 शिक्षकों को राजकीय पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

आज शिक्षक दिवस के मौके पर राज्य स्तरीय शिक्षा पुरस्कार के लिए 20 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए इन शिक्षकों का चयन किया है। इन चयनित शिक्षकों में सात महिला शिक्षिकाएं भी हैं। वहीं समस्तीपुर के मालदह प्राथमिक कन्या विद्यालय के चर्चित शिक्षक वैद्यनाथ रजक भी इस लिस्ट में शामिल हैं। इन सभी को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में 15 हज़ार नकद के साथ शॉल और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

राज्य स्तरीय शिक्षा पुरस्कार के लिए 20 शिक्षकों को किया जायेगा सम्मानित

इसके साथ ही कटिहार के बालिका मध्य विद्यालय, अमदाबाद की शिक्षिका स्वर्णलता, कैमूर के मध्य विद्यालय, मोहनिया के राजीव कुमार, मध्य विद्यालय, लक्ष्मीसागर, दरभंगा की प्रभारी प्रधान शिक्षक पुष्पा कुमारी, बक्सर के उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिमरी के मनीष कुमार, औरंगाबाद के मध्य विद्यालय, बसडीहा के प्रधान शिक्षक कौशल किशोर, वैशाली के जहांगीरपुर हाईस्कूल के प्राचार्य मो शफुजमां और बेलवरघाट विद्यालय के शिक्षक अनिल कुमार, रोहतास डेहरी के मध्य विद्यालय के शिक्षक संजय कुमार, रोहतास के बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की शिक्षक पूनम कुमारी,

बेगूसराय के मध्य विद्यालय के प्रधान शिक्षक संजय पोद्दार, समस्तीपुर के मालदह प्राथमिक कन्या विद्यालय के शिक्षक वैद्यनाथ रजक तथा गुलाब बुबना मध्यमिक विद्यालय के शिक्षक अनूप निरंजन, भोजपुर के उर्दू मध्य विद्यालय बगाही के प्राचार्य सुरेश कुमार सिंह और सीतामढ़ी के मध्य विद्यालय की शिक्षिका प्रियंका कुमारी का नाम शामिल हैं।

पटना जिले के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य पूनम सिन्हा, राजकीय मूक बधिर बालक विद्यालय के प्राचार्य सुबीर बनर्जी और प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका नीतू शाही को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा कटिहार के अर्जुन कुमार साहा, मधुबनी के हाईस्कूल, मलमल की संगीता कुमारी और वैशाली के मध्य विद्यालय, हरिहरपुर के शिक्षक उमेश कुमार यादव को भी सम्मानित किया जाएगा। ये तीनों वह शिक्षक हैं, जिनका नाम राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए राज्य सरकार की तरफ से प्रस्तावित किया गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

2 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

3 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

3 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

3 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

9 घंटे ago