Bihar

आज पटना जाने वाले घर से निकलने से पहले जान लें, नहीं चलेंगे ऑटो और ई रिक्शा; हड़ताल पर ड्राइवर

पटना शहरी क्षेत्र में ऑटो और ई- रिक्शा चालक मंगलवार को एकदिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। पिछले चार दिनों से जंक्शन गोलंबर से पटना पूर्वी क्षेत्र के बीच हड़ताल पर रहने वाले ऑटो चालकों के समर्थन में ऑटो रिक्शा यूनियनों ने संयुक्त मोर्चा बनाकर पटना शहरी क्षेत्र में एकदिवसीय हड़ताल की घोषणा की है।

दरअसल, जंक्शन गोलंबर के पास टाटा पार्क की निगम ने मेट्रो निर्माण कार्यों को लेकर पिछले दिनों घेराबंदी करा दी। इससे पटना पूर्वी क्षेत्र के ऑटो चालक नाराज हो गए हैं। यूनियन नेता राजकुमार झा, नवीन मिश्रा और अजय पटेल ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि स्टैंड की व्यवस्था नहीं होने से ऑटो चालक सड़क पर पार्किंग को मजबूर हो गए हैं, इसके विरोध में पहले पूर्वी क्षेत्र के ऑटो चालकों ने हड़ताल की। अब उनके समर्थन में पटना शहरी क्षेत्र के सभी ऑटो और ई रिक्शा चालक मंगलवार को हड़ताल पर रहेंगे। बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन ने ऑटो चालकों की हड़ताल का समर्थन किया है। यूनियन ने दावा किया है कि फुटकर दुकानदार भी हड़ताल पर रहेंगे।

अफसरों से मांगें रखीं

पटना जंक्शन के टाटा पार्क ऑटो स्टैंड से सोमवार एक बजे ऑटो, ई-रिक्शा चालक और फुटपाथ दुकानदारों ने संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले जुलूस निकाला और डाक बंगला होते हुए मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर जाने के लिए निकले। डाक बंगला चौराहे पर पुलिस ने उन्हें रोका दिया। धरना-प्रदर्शन के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने एक सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री सचिवालय में मुख्यमंत्री के उपसचिव मनोज कुमार से बातचीत करवाई।

यूनियन नेताओं ने बताया कि उपसचिव ने सहानुभूतिपूर्वक समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया। बिहार राज्य ऑटो रिक्शा टेम्पो चालक संघ के उपाध्यक्ष नवीन मिश्रा ने बताया कि उन्होंने पटना के प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि से मिलकर समस्याएं साझा करने को कहा।

Avinash Roy

Recent Posts

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

7 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

13 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

14 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

15 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

22 घंटे ago