Samastipur

समस्तीपुर में इंटर का छात्र लापता, पुलिस अपहरण की FIR दर्ज कर जांच में जुटी, प्रेम-प्रसंग का मामला भी आ रहा सामनें

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भूतेश्वर चौक पर स्थित एक कपड़ा दुकानदार का बेटा पिछले एक सप्ताह के लापता है। दुकानदार पुत्र रजनीश कुमार इंटर का छात्र है। परिजनों का बताना है कि वह 6 सितंबर को कोचिंग की पढ़ाई के लिए साइकिल से निकला था। लेकिन न ही कोचिंग पहुंचा नहीं वापस घर आया है। परिवार के लोग तरह-तरह की आशांका से ग्रसित हैं। उधर, पुलिस ने इस मामले में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

घटना के में बताया गया है कि कपड़ा दुकानदार नंद किशोर प्रसाद का पुत्र रजनीश (17 वर्ष) इंटर का छात्र है। 6 सितंबर को दिन करीब 11:45 बजे भूतेश्वर चौक स्थित दुकान से साइकिल से कोचिंग के लिए निकला। दोपहर तक उसका मोबाइल ऑन था लेकिन उसके बाद ही उसका नंबर बंद हो गया। बाद में परिवार के लोगों ने कोचिंग में अन्य जगह उसकी तलाश की लेकिन रजनीश का कुछ पता नहीं चला।

प्रेम प्रसंग में लापता होने की आशंका :

बताया गया है कि रजनीश का गांव के एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जिससे पिछले कुछ दिनों से लंबी-लंबी बातचीत का रिकार्ड मिला है। हालांकि जिस लड़की से बातचीत की बात कही जा रही है वह लड़की घर पर है। पुलिस ने कॉल डिटेल में पाया है कि 6 सितंबर को रजनीश उक्त लड़की से आधा घंटे तक बातचीत भी किया था लेकिन उसके बाद से मोबाइल बंद हो गया। विभूतिपुर थानाध्यक्ष संदीप पाल ने कहा कि इस मामले में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस घटना में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। किशोर की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

2 घंटे ago

सूरजभान के भाई चंदन सिंह को रालोजपा में बड़ा पद, पशुपति पारस ने बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…

2 घंटे ago

बिहार AEDO के लिये एडमिट कार्ड कल से कर पाएंगे डाउनलोड, इन डेट्स में परीक्षा लेगी BPSC

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती के लिए एडमिट…

2 घंटे ago

हम इ सब कुछ नहीं जानते, क्या बने हैं; पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

7 घंटे ago