समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- एसबीआई की गुदरी रोड स्थित कृषि विकास शाखा में उचक्कों ने मंगलवार को रुपया जमा करने आये एक व्यक्ति को झांसा देकर 17 हजार 500 रुपये उड़ा लिये। ग्राहक को जब तक रुपये गायब होने का पता चलता तब तक उचक्के फरार हो चुके थे। केवटा के वार्ड 9 निवासी भूपदेव राय के पुत्र अनिल कुमार की शिकायत पर पुलिस बैंक में पहुंच सीसीटीवी फुटेज खंगाला।
पीड़ित अनिल ने बताया है कि वाहन लोन का किश्त जमा करने के लिए वह 40500 रुपये लेकर बैंक गया था। बैंक में पहले से मौजूद एक व्यक्ति ने जमा पर्ची भरने एवं रुपया मिलाने में सहयोग देने के नाम पर झांसा देकर उसका 17500 रुपये गायब कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि शिकायत मिली है। पुलिस मामले की पुलिस विशेष छानबीन कर रही है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ वार्ड 44 में चोरों ने एक बंद…
समस्तीपुर : साइबर अपराध के जरिए लोगों से ठगी कर अवैध रूप से रुपये का…
समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर फोटो से फोटो बनाकर फर्जी तरीके से हाजिरी दर्ज करना…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड-31 स्थित पासवान टोला में दो दिनों पूर्व…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने शनिवार को एक किशोर को चोरी के आरोप पकड़ा…