Samastipur

दादी के अंतिम संस्कार में उजियारपुर से अयोध्या घाट गया 14 वर्षीय पोता गंगा नदी में डूबा, अब तक तलाश जारी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/उजियारपुर :- उजियारपुर प्रखंड के बेलामेघ पंचायत के वार्ड 10 में गुरुवार को बाइक से गिरकर मरने वाली महिला के अंतिम संस्कार के दौरान शुक्रवार को महिला का पोता गंगा नदी में डूब गया है। यह हादसा बेगूसराय के तेघड़ा में अयोध्या घाट पर गंगा में हुआ। डूबने वाला किशोर मृतका के भतीजा बेलामेघ निवासी अमरेश राय का पुत्र आदित्य कुमार (14 वर्ष) बताया गया है।

विदित हो कि कुशेश्वर राय की पत्नी सोना कुमारी देवी की गुरुवार को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। शुक्रवार को उसके अंतिम संस्कार के लिए परिजन व अन्य लोग अयोध्या घाट गये थे। जहां गंगा में स्नान के क्रम में किशोर डूबने के बारद लापता हो गया। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद में घाट पर अफरा तफरी मच गयी। खबर लिखे जाने तक लापता किशोर की तलाश जारी थी।

Avinash Roy

Recent Posts

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

10 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त, महिला जवान घायल, तीन हिरासत में

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…

11 घंटे ago

पूसा कृषि विश्वविद्यालय की सलाह: वैज्ञानिक ढंग से धान की खेती कर कम लागत में पाएं अधिक उत्पादन

समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…

11 घंटे ago