Samastipur

रूस को बर्दाश्त नहीं भारत की बुराई, जी-20 सम्मेलन की खामियां निकालने पर अमेरिका को दिखा दिया आईना

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

भारत की राजधानी नई दिल्ली में जी-20 देश सहित कई आमंत्रित देशों के राष्ट्राध्यक्षों और प्रतिनिधियों का महाजुटान है। पीएम मोदी ने आज खुद सभी देशों के प्रतिनिधियों को भारत मंडपम में स्वागत किया। हालांकि, पश्चिमी देशों की मीडिया भारत की शानदार मेहमानबाजी के बीच खामियां निकालने में जुटा है। रूसी मीडिया ने इसका कड़ा विरोध किया है। रशिया टीवी ने अपने संपादकीय में पश्चिमी देशों की इस स्टैंड के लिए फटकार लगाते हुए इसे दोहरा चरित्र करार दिया है।

रशिया टीवी के मुताबिक, पश्चिमी देशों की मीडिया और वहां के पत्रकारों ने अपनी रिपोर्ट में दिखाया है कि कैसे भारतीय अधिकारियों ने जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारी के लिए स्लम को हटा दिया। जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए ऐसा किया गया। पश्चिमी देशों के लिए दूसरों के बारे में कुछ भी लिख देना बहुत ही आसान होता है। वह अपनी रिपोर्ट में काफी नाकारात्मक होते हैं।

रशिया टीवी ने पश्चिमी मीडिया को दिखाया आईना

रशिया टीवी ने आईना दिखाते हुए अपने संपादकीय में कहा, ”पश्चिमी देशों में आय की असमानता रिकॉर्ड ऊंचाई पर है। इस तरह की टाइपकास्टिंग से अधिक क्लिक मिलते हैं। इतना ही नहीं, यह औपनिवेशिक मानसिकता के कारण डिजाइन किया गया है। ब्रिटेन जैसे देशों के लिए यह गलती करना स्वाभाविक है, लेकिन अमेरिका क्यों ऐसा कर रहा है? उसने तो इतीत में ब्रिटिश उपनिवेशवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी। अमेरिकी इस साल मोनरो सिद्धांत के 200 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं।

भारतीय मीडिया का भी किया जिक्र

रशिया टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय पत्रकारों ने भी इस बात को पर्याप्त जगह दी है कि झुग्गीवासियों और आवारा कुत्तों से निपटने में कैसे लड़खड़ा गए। इसके लिए धनुष-बाण का तरीका अपनाया गया। उन्होंने शिखर सम्मेलन के लिए किए गए व्यापक इंतजामों पर भी रिपोर्ट की है। पारंपरिक भारतीय कला सहित हर भारतीय चीज का प्रदर्शन सुनिश्चित किया गया है। भारत में केंद्र सरकार ने G20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों के लिए एक प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी (AAP) से भी प्रशंसा हासिल की है।

जी-20 सम्मेलन की सराहना

इस साल भारत की अध्यक्षता में भारत के 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों के 60 भारतीय शहरों में जी-20 की 220 बैठकें हो चुकी हैं। इस आयोजन में कुछ खामियां हो सकती हैं, लेकिन इसकी सराहना की जानी चाहिए।

रशिया टीवी ने अपने संपादकीय में कहा, पश्चिमी देश आर्थिक वर्चस्व छिनने के खतरों का सामना कर रहे हैं। शीत युद्ध की समाप्ति के बाद अमेरिका-केंद्रित विश्व व्यवस्था से दूर जाने की प्रवृत्ति बढ़ रही है। पश्चिमी देशों के मनमौजी प्रतिबंधों ने अन्य देशों को भी नाराज कर दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

4 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

4 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

5 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

5 घंटे ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

15 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

16 घंटे ago