Samastipur

रोती हुई महिला सिपाही की बेटी बोली, DSP साहब झूठ बोले इसलिए मां म*र गयी…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर थाना के कंट्रोल रुम में अपनी जीवन लीला समाप्त करने वाली महिला सिपाही अर्चना के तीन बच्चे हैं। अर्चना की शादी करीब 8 साल पहले हुई थी। बड़ी बेटी अनीश 6 साल की है। अनुष्का चार साल की और अभिनव 2 साल का है। पिता और नानी को रोता देख बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल था।

सदर अस्पताल में बड़ी बेटी ने घटना को लेकर पूछे जाने पर जो बोली वह कलेजा को तार-तार कर गया। उसका कहना था कि डीएसपी साहब झूठ बोले इसलिए मां मर गयी। उसका कहना था कि डीएसपी साहब के कहने पर ही पापा-मम्मी सरकारी आवास में रहने को गये थे, लेकिन डीएसपी साहब ने कहा कि मैं नहीं बोला था।

मामले को लेकर एसआईटी का गठन :

112 पुलिस कंट्रोल में कार्यरत महिला सिपाही अर्चना कुमारी की फंदे से लटक जान देने मामले की एसआईटी जांच करेगी। वहीं नोट में लगाये गये आरोप को गंभीरता से लेकर एसपी विनय तिवारी ने पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। बता दें कि बुधवार देर शाम कंट्रोल रूम में ऑन ड्यूटी महिला सिपाही अर्चना कुमारी ने पंखे से फंदा लगा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी।

इसकी सूचना मिलने पर गेट तोड़ महिला सिपाही को फंदे से नीचे उतार पुलिस कर्मी सदर अस्पताल ले गये थे। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया था। गौरतलब है कि महिला सिपाही के पति सुमन कुमार भी समस्तीपुर पुलिस बल में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। कुछ महीने पूर्व उन्हें विभागीय स्तर पर निलंबित किया गया था। सिपाही दंपती गया जिले के निवासी हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

फर्जी B.Ed. डिग्री पर बहाल महिला शिक्षिका पर गिरी गाज, निगरानी विभाग ने समस्तीपुर नगर थाने में FIR दर्ज करायी

समस्तीपुर : जिले में नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच के क्रम में एक और बड़ा…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : मक्के के खेत में हथियार के बल पर युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, अधमरा होने पर छोड़ा

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी…

1 घंटा ago

बिहार में महिला सिपाही की रहस्यमयी मौत..पुलिस विभाग में हड़कंप, पति हिरासत में

बिहार के मुजफ्फरपुर पुलिस विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला सिपाही का…

2 घंटे ago

विभूतिपुर में शादीशुदा महिला को प्रेमी संग पकड़कर ग्रामीणों ने मंदिर में कराई शादी

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात…

3 घंटे ago