Bihar

रामचरितमानस में पोटैशियम साइनाइड, मंत्री चंद्रशेखर के फिर बिगड़े बोल; कहा- जीभ 10 करोड़ की तो गले की कीमत क्या होगी

बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने गुरुवार को एक बार फिर रामचरितमानस के दोहे पर टिप्पणी कर कहा है कि रामचरितमानस में पोटैशियम साइनाइड है और जब तक यह पौटेशियम साइनाइड रहेगा तब तक वे इसका विरोध करते रहेंगे। वे गुरुवार को बिहार हिन्दी ग्रंथ अकादमी की ओर से हिन्दी दिवस के कार्यक्रम का उद्घाटन करने बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे।

श्रीरामचरित मानस के अरण्य कांड की चौपाई ‘पूजहि विप्र सकल गुणहीना, सूद्र न पूजहु वेद प्रवीणा’ को लेकर शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह क्या है। क्या इसमें जाति को लेकर गलत बात नहीं कही गई है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि पिछली बार रामचरित मानस के सुंदर कांड के दोहे पर जिह्वा काटने की कीमत 10 करोड़ रुपये लगाई गई थी तो मेरे गले की कीमत क्या होगी?

उन्होंने कहा कि मैं इन चीजों का विरोध करता हूं तो मीडिया के लोग भी पीछे पड़ जाते हैं। क्या गुणहीन विप्र पूजनीय हैं और गुणयुक्त शुद्र वेद का जानकार होने पर भी पूजनीय नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे देश से बाहर जाने की बात कही जाती है। मोहन भागवत ने किसी धर्मविशेष पर टिप्पणी की तो उन्हें क्यों नहीं भेजा जाता? जबतक गोदान के पात्र की जातियां बदलेंगी तबतक उनका विरोध कायम रहेगा। इन चीजों का विरोध डॉ. लोहिया और नागार्जुन ने भी किया था। उन्होंने कहा कि एकलव्य का अंगूठा काटा गया। आपलोग जगदेव प्रसाद को गोली मारने के कारण को जरा गूगल करके पढ़िएगा तो पता चल जाएगा कि मैं किन चीजों का विरोध कर रहा हूं।

56 ईंच वाले से डिग्री क्यों नहीं मांगते

शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि लोग 56 ईंच वाले से डिग्री क्यों नहीं मांगते। बार-बार नौंवीं पास और आठवीं पास करकर जो उनके पुत्र पर टिप्पणी होती है उसपर भी हमें कहना है। अगर लालूजी के राज में जंगलराज ही था तो चौकीदार की तरह, 56 ईंच वाले की तरह उस समय भी डिग्री खरीद ली गयी होती। हम सच बोलने वाले लोग हैं। लालू प्रसाद ने यादवों व दलितों को आवाज दी तो इनके खिलाफ साजिश की गई। लोग हमें बताएं कि जब सबके पूर्वज चिम्पैंजी थे तो ये जातियां कहां से आईं।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

8 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

8 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

10 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

12 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

16 घंटे ago