समस्तीपुर/रोसड़ा :- रोसड़ा नगर परिषद के उप-मुख्य पार्षद पति अरुण महतो हत्याकांड मामले में पुलिस के उद्भेदन से नाखुश रोसड़ा के व्यवसायियों व परिजनों द्वारा रोसड़ा बंद के आवाह्न को समर्थन देने जाप सुप्रीमो पप्पू यादव भी थोड़ी देर में पहुंच रहे है। बता दें कि बीते 07 सितंबर को रोसड़ा थानान्तर्गत केशरी सेवा सदन के पास अरुण महतो की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्याकाण्ड का उदभेदन करते हुए समस्तीपुर पुलिस ने वारदात में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया था, वहीं अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस छापेमारी कर रही है।
लेकिन रोसड़ा वासी और मृतक के परिजन इस उद्भेदन को सही नहीं मान रहे है। परिजनों का आरोप है की वह सही अपराधी को बचा रही है। इसको लेकर मंगलवार को रोसड़ा के व्यवसायियों ने रोसड़ा बंद कर दिया है। जिस कारण शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। सही अपराधी को पकड़ने को लेकर लोग शहर की सड़कों पर थोड़ी देर में मार्च निकालेंगे। इसको समर्थन देने के लिए पप्पू यादव भी पहुंच रहे हैं। परिजनों का बताना है की राजा झा तो एक प्यादा है, इस हत्याकांड का असली मास्टरमाइंड तो कोई और है, जिसे रोसड़ा थाना की पुलिस ही बचा रही है।
इससे पहले इस हत्याकांड मामले में पुलिस ने राजा झा, राजेश कुमार मंडल उर्फ खन्ना एवं विक्की कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड की मुख्य वजह नगर परिषद् चुनाव में हुए धोखे का बदला बताया है। पुलिस के अनुसार राजा झा ने हत्याकांड को अंजाम देने के लिए राजा झा ने अपराधियों को पांच लाख रूपये की सुपारी दी थी। 7 सितंबर को तीन शूटर्स मोटर साईकिल से पहुंचे और अरूण की हत्या कर दी थी। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी दलसिंहसराय की ओर भाग निकले थे।
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…
समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…
समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…