Samastipur

DBKN काॅलेज नरहन में SFI के द्वारा छात्र संवाद का हुआ आयोजन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- भारत का छात्र फेडरेशन एसएफआई के द्वारा प्रखंड के डीबीकेएन महाविद्यालय नरहन में “छात्र संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता स्थानीय छात्र नेता प्रिंस कुमार ने की। सभा को राज्य सचिव मंडल सदस्य अवनीश कुमार, जिलामंत्री छोटू कुमार भारद्वाज,पूर्व राज्य महासचिव महेश कुमार, पूर्व जिलामंत्री संजय कुमार, जिला उपाध्यक्ष नीलकमल, बिपिन कुमार, कॉलेज इकाई संयोजक मो० सुलेमान आदि ने संबोधित किया।

इस छात्र संवाद को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार नई दोषपूर्ण शिक्षा नीति लाकर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। शिक्षा विभाग द्वारा छात्रों को नियमित कैंपस आने का आदेश दिया गया है। छात्र कैंपस नियमित आते हैं। कई विषय में तो शिक्षक की नियुक्ति ही नहीं है। वहीं जिस विषय में शिक्षक हैं भी, वे अपना वर्ग संचालन मनमाने तरीके से करते हैं। जिन विषय में पढ़ाई होती भी है। उस विषय के वर्ग कक्ष में पंखा का व्यवस्था नहीं है।

पर्याप्त मात्रा में बेंच डेस्क नहीं है, शुद्ध पेयजल के नाम पर कैंपस में सिर्फ एक चापाकाल चालू है। इन समस्याओं को समाधान के लिए हम सभी छात्रों को संगठित होकर संघर्ष तेज करने की जरूरत है। इस छात्र संवाद में उपस्थित सैकड़ो छात्र-छात्राएं छात्र नेताओं के बीच कैंपस में अपनी अपनी समस्याओं को रखा। जिस पर छात्र नेताओं प्राचार्य को अवगत करा कर समाधान निकालने की बात कही। कैंपस में महिला छात्रावास बनाने की भी एक छात्रा ने मांग रखी। मौके पर अलोक कुमार, मुंशी कुमार, केशव मेहता, रवि रंजन, दीपक कुमार, प्रीति कुमारी, पूजा कुमारी, कनक कुमारी, साक्षी कुमारी, सुमन कुमारी, राधा कुमारी, मुस्कान कुमारी, नेहा कुमारी साहित्य अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

3 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

8 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

9 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

9 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में JDU नेता के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, गाड़ी में भी की तोड़फोड़

समस्तीपुर/वैनी : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी बाजार में रविवार की…

11 घंटे ago