Samastipur

पुलिस कर्मियों की 8 अक्टूबर तक सामान्य छुट्टियां रहेगी रद्द, जानें बजरंग दल से क्या है इसका कनेक्शन…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- बिहार में 28 सितंबर से 8 अक्टूबर तक रेल पुलिस, सभी बी-सैप व तीनों प्रशिक्षण केंद्रों सहित सभी जिलों में पुलिसकर्मियों की तमाम छुट्टियां रद्द रहेंगी। पुलिसकर्मियों की छुट्टियां बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद द्वारा सभी जिलों में शौर्य जागरण यात्रा निकालने की तैयारी को देखते हुए रोकी गई हैं। मंगलवार को अपर पुलिस महानिदेशक, विधि-व्यवस्था संजय सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया।

इस आदेश पर बिहार के पुलिस महानिदेशक की सहमति पूर्व में ही ले ली गई है। एडीजी, विधि-व्यवस्था ने कहा कि 28 सितंबर से 8 अक्टूबर तक बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में शौर्य जागरण यात्रा निकाले जाने की सूचना मिली है। ऐसे में विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर सभी पुलिसकर्मियों की विशेष परिस्थिति को छोड़कर छुट्टी बंद की जाती है।

दोनों ही संगठन मिलकर शौर्य जागरण रथ यात्रा निकालने जा रहे हैं। इसके जरिए लोगों को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण देंगे साथ ही। लव जिहाद समेत अन्य मुद्दों को लेकर हिंदुओं को जागरुक किया जाएगा। विहिप के समस्तीपुर जिलाध्यक्ष के अनुसार इस यात्रा का उद्देश्य हिंदुओं को संगठित कर सनातन धर्म के खिलाफ चल रहे षडयंत्र के खिलाफ जागरुक करना है। उन्होंने कहा कि सनातन विरोधियों द्वारा धर्मांतरण, लव जिहाद, गोवंश तस्करी, मॉब लिंचिंग की घटनाओं से हिंदू समाज प्रताड़ित हो रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

8 मिनट ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

50 मिनट ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

2 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

2 घंटे ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

11 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

12 घंटे ago