Samastipur

किशनपुर टभका के बरैठा टोल में तीन दिनों से घरों में नहीं जले चूल्हे, थोड़ी ही देर में समस्तीपुर पहुंचेगा चारों मजदूरों का शव

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- महाराष्ट्र के ठाणे में 40 मंजिला इमारत की लिफ्ट गिरने से विभूतिपुर प्रखंड के किशनपुर टभका पंचायत के बरैठा टोले में मचा कोहराम अभी थमा नहीं है। सोमवार को पूरी रात मृतक मजदूरों के घर से परिजनों चीत्कार की आवाज गांव में गूंजती रही।

इस दौरान खासकर महिलाओं के बार बार बेहोश होने का भी सिलसिला जारी रहा। महिलाओं के बेहोश होने से घर में अफरा-तफरी भी मचती रही। इससे किसी को अन्न जल नसीब नहीं हुआ। मुहल्ले में तीसरी शाम भी किसी के घर चूल्हे नहीं जले। शवों के दाह संस्कार के बाद ही गांव में किसी के घर चूल्हा जलेगा। वहीं लगातार रोते बिलखने से मृतकों के परिजनों की हालत भी खराब होने लगी है। पड़ोसी ढांढ़स दे रहे हैं।

मुआवजा मिलने के बाद शव लेकर हुए रवाना, थोड़ी देर में पहुंच जाएगा शव :

परिजनों के साथ ही गांव के लोग सभी चार मृतक मजदूरों का शव ठाणे से आने के इंतजार में हैं। बताया गया है कि कंपनी से मुआवजा राशि दिलाने के लिए मजदूर संगठन के नेता वार्ता कर रहे थे। जिस पर सोमवार देर शाम कंपनी ने फैसला लिया। मजदूरों के खाते में दस-दस लाख की राशि कंपनी ने भेजी, उसके बाद ही शव लेकर एम्बुलेंस ठाणे से चला। आज बुधवार सुबह 9-10 बजे तक शव आने की है संभावना है।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

3 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

9 घंटे ago

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

10 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

20 घंटे ago

समस्तीपुर : शराब खोज रही पुलिस को झोपड़ी से मिले 44 लाख नगद मामले में जांच के लिए देर शाम पहुंचे SP, की पूछताछ

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…

21 घंटे ago

बिहार में 25 नई चीनी मिल खोलने का काम तेज, समस्तीपुर समेत इन जिलों में जमीन तलाश रही नीतीश सरकार

बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने…

22 घंटे ago