Samastipur

दलसिंहसराय में बदमाशों ने आभूषण दुकान का शटर उखाड़ दो लाख मूल्य के आभूषण चुराया

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के डैनी चौक स्थित आंचल ज्वेलर्स में सोमवार की रात बदमाशों ने शटर उखाड़कर दो लाख रुपए मूल्य के आभूषण की चोरी कर ली। मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों ने दुकान का शटर उखड़ा देख दुकानदार को इसकी जानकारी दिया। घटना के बाद स्वर्ण व्यवसायी प्रभाकर प्रसाद दुकान पहुंचकर जायजा लेने के बाद स्थानीय थाना की पुलिस को चोरी की जानकारी दिया।

सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष अनिल कुमार सदलबल मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए। बताया जाता है कि चोरों द्वारा पहले लकड़ी का गेट तोड़ते हुए आगे से शटर तोड़ दिया और दुकान के अंदर प्रवेश कर तिजौरीमें लगे ताला को तोड़कर उसके अंदर रखा सोने चांदी सहित अन्य सामाग्री लेकर फरार हो गया। भागते समय चोरों का दुकान के अंदर एक लाल रंग का गमछा भी छूट गया। जिसे पुलिस जब्त कर पूरे मामले की जांच कर रही है।

वही पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज भी निकाला है। जिसे पुलिस अपने स्तर से चोर की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी करने में जुट गई है। इस संबंध में व्यवसायी प्रभाकर प्रसाद ने थाना मे आवेदन देते हुए बताया है कि सोमवार की रात 7 बजे अपनी दुकान को बंद कर घर चला गया। मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों द्वारा उसके दुकान का शटर तोड़कर चोरी की घटना जानकारी दी गई। इसके बाद जब दुकान पहुंचकर जांच की तो उसकी दुकान से 750 ग्राम चांदी का सामान जिसमे पायल, बिछिया पुराना जेवर तथा सोने के 15 ग्राम के गहने सहित 2 लाख रूपए का सामान चुरा लिया गया।

इधर चोरी की घटना के बाद सर्राफा संघ के उपाध्यक्ष बिनोद कुमार प्रसाद, सचिव उपेंद्र कुमार स्वर्णकार, सुनील कुमार बमबम, चन्दन प्रसाद, मुकेश ठाकुर, संजय कुमार मिट्ठू, गोपाल कुमार ठाकुर, उमेश ठाकुर, कैलाश राय, संजय मंडल, मो. आलमगीर, सुमन सोनी, राजकुमार, रवि सोनी, चन्दन सोनी सहित अन्य व्यवसायियों ने थानाध्यक्ष से जल्द से जल्द घटना का उद्धभेदन करते हुए अपराधियों कि गिरफ्तारी कि मांग किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया की दो लाख मूल्य के जेवर की चोरी हुईं है। पुलिस घटना के हर एंगल की जांच कर रही है। जल्द ही चोर की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी की जायेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर से सटे धुरलख स्थित दुर्गा मंदिर का दान पेटी तोड़कर नगदी की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में कहीं जमीन नहीं तो कहीं भवन जर्जर, स्कूलों की बदहाली पर AISA का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान जारी

समस्तीपुर : शहर के भूमिहीन और भवनहीन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO ने थानाध्यक्षों को विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

8 घंटे ago

स्कार्पियो से गिरकर घायल रिकवरी कर्मी की PMCH में इलाज के दौरान मौ’त, Loan पर लिये वाहन की जब्ती के दौरान स्कार्पियो से घसीटा

समस्तीपुर : मुफ्फसिल के धुरलख चौक के समीप 17 सितंबर को स्कार्पियो जब्त करने के…

8 घंटे ago