समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

Bihar STET 2023: माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा आज से, ली जाएगी बायोमेट्रिक हाजिरी… 

IMG 20221030 WA0023

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2023 सोमवार से शुरू हो रही है। 4 से 15 सितंबर तक चलने वाली परीक्षा में राज्यभर से साढ़े तीन लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरा है। परीक्षा ऑनलाइन होगी। प्रथम पाली में पेपर-एक (माध्यमिक) व दूसरी पाली में पेपर-दो (उच्च माध्यमिक) की परीक्षा होगी। दोनों पालियों में परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा पहले तक अंतिम प्रवेश मिलेगा। प्रथम पाली के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 8.30 बजे से शुरू होगा।

अंतिम प्रवेश 9.30 बजे तक रहेगा। परीक्षा दस से 12.30 बजे तक चलेगी। दूसरी पाली के लिए 1.30 बजे से प्रवेश मिलेगा। अंतिम प्रवेश 2.30 बजे तक होगा। परीक्षा तीन से 5.30 बजे तक होगी। बिहार बोर्ड के अनुसार पहली बार एक साथ 46 विषयों की एसटीईटी आयेाजित होगी। इसमें पेपर-एक में 17 विषय और पेपर-2 में 29 विषय शामिल हैं। वर्ष 2020 की बात करें तो एसटीईटी 2020 में दो लाख के लगभग अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसमें दस विषयों की परीक्षा ली गई थी। इस बार बिहार बोर्ड ने माध्यमिक और उच्च माध्यमिक के सभी विषयों को शामिल किया है। प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा की तिथि, परीक्षा का समय, परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का समय, परीक्षा केंद्र का गेट बंद होने का समय आदि अंकित है।

15 August1 page 0001 1

IMG 20230604 105636 460

बायोमेट्रिक हाजिरी और अंगूठे का लिया जाएगा निशान

बिहार बोर्ड ने सभी केंद्रों पर सभी अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक हाजिरी लेने का निर्णय लिया है। बायोमेट्रिक उपस्थिति की सुविधा सभी केंद्रों पर होगी। वहीं सभी अभ्यर्थियों के हाथ के अंग्रूठे का निशान लिया जाएगा। ताकि किसी तरह की गड़बड़ी अभ्यर्थी नहीं कर पाए।

बोर्ड ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

अभ्यर्थियों को किसी तरह की दिक्कतें हो तो बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर 0612-2232074 पर फोन कर सकते हैं। बोर्ड ने दिव्यांगजन अभ्यर्थियों को लेखक रखने की सुविधा दी है।

IMG 20230701 WA0080

परीक्षा केंद्र में जाने से ध्यान रखें ये बातें :

-पेंसिल और बॉल पेन लेकर ही जाएं

– पुस्तक, नोट बुक, कैलकुलेटर, घड़ी, पेजर्स, सेलफोन आदि लेकर जाने पर पाबंदी

– जूता-मोजा पहन कर नहीं जाएं

– प्रवेश पत्र में निर्धारित जगह पर वीक्षक से हस्ताक्षर जरूर करवा लें

– जब तक परीक्षा समाप्त नहीं हो जाएं, केंद्र से बाहर नहीं जाएं

– परीक्षार्थी की तस्वीर और अन्य बायोमेट्रिक सूचनाएं भी ली जाएंगी

– सभी अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराई जाएगी।

इसके अलावा बाएं हाथ के अंगूठे का निशान दर्ज करना होगा। सभी की वेब तस्वीर भी ली जाएगी।

IMG 20230324 WA0187 01

IMG 20230728 WA0094 01

IMG 20230818 WA0018 02

IMG 20230620 WA0060

IMG 20230416 WA0006 01

20201015 075150