Samastipur

चर्चित शिक्षक बैजनाथ रजक समेत समस्तीपुर जिले के दो शिक्षक राजकीय सम्मान से पटना में हुए सम्मानित

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- खेल-खेल में गाना गाकर बच्चों को देहाती अंदाज में जागरुक करने को लेकर चर्चा में रहने वाले शिक्षक बैजनाथ रजक समेत जिले के दो शिक्षकों को पटना में राजकीय सम्मान से सम्मानित किया गया। बैजनाथ रजक जिले के हसनपुर प्रखंड अंतर्गत मालदह प्राथमिक कन्या विद्यालय के शिक्षिक है। उनके अलग हटकर पढ़ाने का अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है।

हाल ही में बरसात के दिनों में डेंगू और मलेरिया से बचने के लिए बनाया गया, उनका क्लास रूम में वीडियो खूब वायरल हुआ था। जिसे शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इसे खूब पसंद किया था। इसके पूर्व वह आंधी तूफान, गर्मी की छुट्‌टी, दुर्गा मेला, कड़ाके की ठंड, होली के दौरान दूषित रंग और खाने से बचने से संबंधित कई वीडियो देहाती अंदाज में बना कर बच्चों को जागरूक किया था। बाद में सभी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। वह बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

शिक्षक अनूप निरंजन को भी राजकीय सम्मान :

जिले के पटोरी गुलाब बबुना हाई स्कूल के शिक्षक अनूप निरंजन को भी शिक्षा के क्षेत्र में अलग हट कर कार्य करने के लिए राजकीय सम्मान से सम्मानित किया गया है। श्री रंजन बच्चों के बीच एनसीसी के साथ ही खेल खूद को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस क्षेत्र में इनके योगदान को देखते हुए उन्हें राजकीय सम्मान से सम्मानित किया गया।

समस्तीपुर जिले में 51 शिक्षक किए गए सम्मानित :

शिक्षक दिवस के मौके पर समस्तीपुर जिला समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बेहतर कार्य करने वाले जिले के 51 शिक्षकों को भी डीएम व जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

3 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

4 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

17 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

17 घंटे ago