Bihar

मुजफ्फरपुर रेल एसपी की बड़ी पहल, स्टेशन पर घूमने वाले लावारिस बच्चों के लिए की रेल पुलिस पाठशाला की शुरूआत, निःशुल्क दी जाएगी शिक्षा

आजादी के 76 साल पूरे होने पर आज देश में हर तरफ 77 वें स्वतंत्रता दिवस की धूम है. लोग अपने -अपने तरीके से आजादी के जश्न को मना रहा है. मुजफ्फरपुर में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर रेल पुलिस द्वारा एक शानदार पहल की शुरुआत की गई. यहां मुजफ्फरपुर जंक्शन पर स्थित जीआरपी में रेल पाठशाला की आधारशिला रखी गई.

स्टेशन पर भटकने वाले बच्चे अब पढ़ेंगे क-ख-ग

दरअसल, मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर घूमने वाले लावारिस बच्चे भी पढ़ सकें. इसी सोच के साथ मुजफ्फरपुर रेल एसपी डॉ. कुमार आशीष की पहल पर 15 अगस्त से रेल पाठशाला की शुरूआत की गई है. इसे लेकर जीआरपी प्रभारी दिनेश कुमार साहू ने बच्चों की सूची तैयार की है. पाठशाला का प्रारूप भी तय कर लिया गया है. ऐसे में अब मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्म पर मिलने वाले लावारिस और गरीब बच्चों को डॉ. कुमार आशीष की पहल की वजह से मुफ्त शिक्षा मिलेगी.

रेल पाठशाला में महिला पुलिस बनेंगी शिक्षक

बताया जाता है कि रेल पाठशाला में महिला सिपाही के अलावा जवान, पीटीसी, जमादार, दारोगा आदि भी बच्चों को पढ़ाया करेंगे. वहीं महिला जवान नियमित तौर पर बच्चों को पढ़ाएंगी. रोटेशन के तहत रेल पाठशाला में जवानों और पदाधिकारियों की बतौर शिक्षक पाठशाला में तैनाती की जाएगी.

रेल एसपी खुद भी पढ़ा रहे बच्चों को

इस रेल पाठशाला में बच्चों को पढ़ाने के लिए स्वयं रेल एसपी डॉ. कुमार आशीष जुटे हुए है. छोटे – छोटे बच्चों को वो क, ख , ग , घ के साथ A , B , C , D सीखा रहे हैं. सूची तैयार होने के बाद शुरू हुई इस पाठशाला में सभी बच्चों को किताब, कॉपी एवं बैग भी दिया गया है. रेल एसपी द्वारा उठाए गए इस कदम की हर तरफ तारीफ की जा रही है.

क्या बोले रेल एसपी

मुजफ्फरपुर रेल एसपी डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि 15 अगस्त से रेल पाठशाला को विधिवत तौर से शुरू किया गया है. पाठशाला का प्रारूप भी तय कर लिया गया है. इससे स्टेशन और इसके आसपास लावारिस तौर पर घुमने वाले बच्चों को बुनियादी शिक्षा मिलेगी. इससे उनका बचपन भी संवरेगा. सही मार्गदर्शन भी मिलने की संभावना प्रबल है. आगे इन बच्चों का स्कूल में भी एडमिशन कराया जाएगा यह बच्चे अपराध की दुनिया में न गुजरे अपराध न बढ़ सके शिक्षक के माध्यम से अलख जगाया जा रहा है.

वहीं इससे पहले रविवार को रेल एसपी मुजफ्फरपुर डॉ. कुमार आशीष द्वारा रेल पाठशाला का एक पोस्टर भी जारी किया गया था. इस दौरान रेल एसपी ने कहा था कि यह एक प्रयास है. बच्चों के बेहतरी के लिए, सामाजिक दायित्वों की ओर उन्हाेंने समाज से अपील करते हुए कहा कि आइए इनके साथ आज और कल संवारें. एक अपराध मुक्त वातावरण के निर्माण में भागीदारी बनें.

Avinash Roy

Recent Posts

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

4 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

4 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

5 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

13 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

22 घंटे ago