Samastipur

SFI का जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर 20 अगस्त को, जिले भर में दस हजार सदस्यता का रखा गया लक्ष्य

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- भारत का छात्र फेडरेशन एसएफआई जिला कमिटी की बैठक शहीद उदय शंकर भवन में जिला उपाध्यक्ष नीलकमल की अध्यक्षता व राज्याध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव की पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। इस बैठक में जिले भर में दस हजार सदस्यता कर छात्रों को संगठन से जोड़ने लक्ष्य रखा गया है। संगठन की मजबूती व शिक्षा के क्षेत्र में आने वाले संकटों का मुकाबला के मद्देनजर रखते हुए सम्मति से फैसला लिया गया कि आगामी 20 अगस्त को जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

जिसमें राज्याध्यक्ष के साथ एसएफआई के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विक्रम सिंह छात्रों को प्रशिक्षित करेंगे। वहीं सभी अंचलों के नेताओं से कहा गया है कि अपने-अपने अंचलों में संगठन की सदस्यता में तेजी लाकर इकाइयों का गठन व सम्मेलन करें। इस बैठक को संबोधित करते हुए राज्याध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार “नई शिक्षा नीति 2020” लाकर महंगाई की इस दौर में शिक्षा को भी निजी हाथों में देने की रूप रेखा गढ़ चुकी है।

प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च विद्यालयों में शिक्षकों का घोर आभाव है। विश्वविद्यालयों द्वारा चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम लागू किया जा रहा है। इसे लागू होने से शिक्षा काफी महंगी हो गयी है। स्नातक पहले तीन-चार हजार रूपये में छात्र कर लेते थे। लेकिन अब चालीस-पचास हजार रुपये फीस देना पड़ेगा। इसलिए फीस वृद्धि की भी एसएफआई पुरजोर तरीके से विरोध करती है एवं फीस वृद्धि वापसी की मांग करती है। बैठक में राज्य कमिटी सदस्य अवनीश कुमार, जिलामंत्री छोटू कुमार भारद्वाज, मुरारी पासवान, विपिन कुमार, आलोक कुमार, गुंजन कुमार, विकास कुमार, गोपाल कुमार, आलोक कुमार, प्रिंस कुमार आदि उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : दरवाजे पर सो रहे किसान पर जानलेवा हमला, गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर किया जख्मी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव में शनिवार की देर…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : पांच वर्षीय मासूम की चीखों में बुझ गया बचपन, आग में झुलसने से जुड़वां भाइयों में एक की दर्दनाक मौ’त

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर मुसहरी टोल में रविवार को…

2 घंटे ago

मुख्यमंत्री के तौर पर इस दिन हो सकती है नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग, कई बड़े एजेंडों पर लग सकती है मुहर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है. इसे लेकर कई…

4 घंटे ago

दलसिंहसराय DSP का सरकारी नंबर हैक, साइबर बदमाश कर रहे पैसों की मांग

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…

8 घंटे ago

बिहार में यूनिसेफ, यूएनडीपी और डब्ल्यूएचओ ने कामकाज किया बंद, टीकाकरण पर असर

समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…

8 घंटे ago