Samastipur

समस्तीपुर जिला क्रिकेट संघ का चुनाव हुआ अमान्य करार, लोकपाल ने बिहार क्रिकेट संघ को चुनाव कराने के लिये भेजा नोटिस

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव सोनु झा के द्वारा लोकपाल पटना में याचिका दायर किया गया था जिसके आलोक में लोकपाल पटना ने 11 सितंबर 2022 को हुए जिला क्रिकेट संघ समस्तीपुर के चुनाव को अमान्य करार दिया है। वहीं लोकपाल के द्वारा बिहार क्रिकेट संघ को नोटिस भी दिया गया है कि निर्धारित अवधि में नियमानुकूल जिला क्रिकेट संघ का चुनाव करा लिया जाए।

बता दें कि सोनु झा के द्वारा आरोप लगाया गया था कि 26 में से 18 टीमों को चुनाव की विधिवत सूचना नहीं दी गई थी। बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा समस्तीपुर में क्रिकेट की गतिविधियों एवं संघ के चुनाव कराने के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई गई थी। समिति में शामिल तीनों ही सदस्य अनिल कुमार, रुपेश झा एवं अभिनव तिवारी ने चुनाव कराकर खुद निर्विरोध पदधारक बन बैठे।

11 सितंबर 2022 के चुनाव में हुए धांधली के विरुद्ध तत्कालीन सचिव सोनू कुमार झा एवं उपाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने लोकपाल पटना के न्यायालय में क्रमश: वाद 20/2022 एवं 23/2022 दाखिल किया था। लोकपाल ने दलील को सुनने के उपरांत 11 सितंबर 22 के चुनाव को रद्द करने का फैसला दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में बसेंगे नए शहर! घर से लेकर सड़क और कनेक्टिविटी तक, एक्सपर्ट बनाएंगे पूरा प्लान

बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…

4 घंटे ago

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

11 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

12 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

12 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

20 घंटे ago