Samastipur

सिंघिया घाट स्टेशन रोड की जर्जर सड़क पर जलजमाव से तंग होकर लोगों ने धनरोपनी कर गुस्से का किया इजहार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत सिंघियाघाट स्टेशन रोड की जर्जर सड़क में जल जमाव से तंग होकर यहां के लोगों ने गुरुवार को सड़क पर धनरोपनी कर अपने-अपने गुस्से का इजहार किया।

अधिकारियो और जनप्रतिनिधियो को जगाने और जागरूक करने के लिए दैनिक यात्री संघ तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा सड़क पर धान रोप कर विरोध करते हुए ध्यान आकृष्ट कराने का प्रयास किया है। विदित हो कि समस्तीपुर रेल मंडल के सिंघियाघाट रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली रेलवे सड़क कई बरसों से गढ़े में तब्दील हो चुकी है। जिससे सड़क का अस्तित्व समाप्त होने के कगार पर है।

इसमें यात्री संघ स्टेशन संयोजक मनोज कुमार, मंडल अध्यक्ष कृष्णदेव प्रसाद सिंह, पूर्व परामर्शदात्री समिति के सदस्य राम बहादुर सिंह, जनार्दन प्रसाद आजाद, चंदन कुमार, नीरज रंजन, अरविंद कुमार कुशवाहा, लक्ष्मी नारायण, धनिक लाल पासवान, राजेन्द्र प्रसाद, धीरेन्द्र कुमार, फगुनी महतो, अशोक पंडित, रमेश साह, रामसागर महतो, दिलीप सेठ, राजेश कुमार,परमेश्वर राम विजय कुमार सहनी, विनोद कुमार सहनी, कैलाश प्रसाद साह, अर्जुन कुमार, विजय कुमार, मो. जावेद, प्रभात कुमार, अंकित कुमार, मो. बुईदद्दीन, गणेश महतो, कमल कुमार सिंह, आदि दर्जनों लोग ने सड़क पर धनरोपनी कर अपने-अपने गुस्से का इजहार किया।

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

10 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…

11 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

20 घंटे ago