Samastipur

10 धुर बदलेन जमीन के विवाद में भतीजा ने अपने ही चाचा को मारी गोली, सदर अस्पताल में चल रहा है उपचार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/उजियारपुर :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सातनपुर गांव में सोमवार की रात महज 10 धुर जमीन बदलेन विवाद को लेकर भतीजा ने अपने ही चाचा को गोली मार दी। जख्मी चाचा को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी की पहचान सातनपुर गांव के सत्यनेश्वर शाह के पुत्र रंजन प्रसाद के रूप में की गई है। ‌

जख्मी रंजन ने बताया कि रात करीब 1:00 बजे वह पेशाब करने के लिए जगा था। इस दौरान घर के दरवाजा के बाहर उसके भाई उमेश शाह का पुत्र मृत्युंजय कुमार उर्फ मुन्ना खड़ा था। मुन्ना ने उसे रोकते हुए कहा कि आपके परिवार के द्वारा जो बदलेन में जमीन दी गई है वह मुझे वापस करें। जब रंजन ने उसके हाथ में पिस्टल देखा तो उसे पकड़ने का प्रयास किया। जब वह पिस्टल को पकड़ना चाहा कि मुन्ना ने उसे पर गोली चला दी।

गोली उसके बाएं हाथ के बाजू पर जा लगी। गोली की आवाज पर जुटे आसपास के लोगो ने रंजन को तत्काल समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। उधर घटना की सूचना पर उजियारपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।  रंजन ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई उमेश को आपसी सहमति के तहत बास की 7 धुर जमीन के बदले उसे दूसरे स्थान पर सड़क किनारे ही 10 धुर जमीन बदले में दी थी ।लेकिन इसको लेकर मुन्ना खुश नहीं था और लगातार उस पर दबाव बना रहा था।

जबकि जमीन बदलेन की प्रक्रिया पूरी तरह से सामाजिक स्तर पर और कागजी कार्रवाई के बाद की गई थी। इसके बाद सोमवार की रात उसने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया।  वहीं इस मामले को उजियारपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। पीड़ित का बयान दर्ज किया गया है। इस मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

वारिसनगर में युवक का शव मिलने से सनसनी, ह’त्या की आशंका को लेकर लोगों ने थाने को घेरा

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रोहुआ पूर्वी पंचायत के लड़वारा पुल…

4 घंटे ago

दलसिंहसराय में बदमाशों ने इंडियन बैंक के ATM को किया क्षतिग्रस्त, कैश चोरी की आशंका

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अनुमंडलीय अस्पताल रोड स्थित लोकनाथपुर गंज मोहल्ले में इंडियन बैंक शाखा के समीप…

5 घंटे ago

खत्म हुआ सियासी सस्पेंश, नीतीश ने खुद किया राज्यसभा जाने का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट के…

7 घंटे ago

नीतीश के खिलाफ साजिश, सीएम आवास पर जुटे नाराज जेडीयू कार्यकर्ता; बोले- कोई और मंजूर नहीं

बिहार में बड़े सियासी उलट फेर की संभावना के बीच सीएम आवास एक अणे मार्ग…

10 घंटे ago

बिहार में भाजपा सरकार! नीतीश को मनाने के मिशन में ललन, संजय कामयाब हो पाएंगे?

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…

21 घंटे ago

जेडीयू ने मान ली राज्यसभा जाने पर चर्चा की बात, विजय चौधरी बोले- फैसला नीतीश ही लेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…

21 घंटे ago