Samastipur

धमुआ चौक से चैता जाने वाली मुख्य सड़क पर बीयर लदी पिकअप पलटी, आम लदे ट्रे के नीचे छिपाकर ले जा रहा था कारोबारी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/उजियारपुर :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहागीर मालपुर गांव के पास धमुआ चौक से चैता जाने वाली सड़क पर मंगलवार सुबह आम की दर्जनों ट्रे के नीचे केन बीयर छिपाकर ले जा रही पिकअप पलट गई। जिस कारण बड़ी संख्या में बीयर सड़क पर बिखर गया। इस घटना के बाद जुटे लोगों ने बड़ी संख्या में बीयर की लूट ली। हालांकि घटना की सूचना पर तुरंत मौके पर उजियारपुर पुलिस पहुंच गई और लूटे गए बीयर की बरामदगी को लेकर छापेमारी कर रही है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि एक पिकअप पर ऊपर से आम की टोकरी रखी हुई थी जबकि नीचे भारी मात्रा में केन बीयर छुपाकर रखा गया था। लोगों ने बताया कि पिकअप तेज गति से मालपुर गांव के पास धमुआ चौक होते हुए चैता जाने वाली सड़क में जा रही थी। इसी दौरान पिकअप का चालक असंतुलित हो गया और पिकअप सड़क किनारे पलट गई।

इस घटना के बाद सड़क और आसपास भारी मात्रा में बीयर बिखर गया। यह देख स्थानीय लोगों के बीच लूट मच गई। लोग बोरा आदि में भरकर बियर ले जाने लगे। हालांकि मामले की जानकारी तुरंत कुछ लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस लूटे गए बियर के रिकवरी को लेकर आसपास सर्च अभियान चला रही है। लोगों का बताना है कि दुर्घटनाग्रस्त पिकअप गांव का ही है। चर्चा यह भी है कि रात गांव में शराब की बड़ी खेप उतरी थी और छोटे गाड़ियों से विभिन्न जगहों पर पहुंचाया जा रहा था।

वहीं दूसरी ओर उजियारपुर पुलिस ने लोगों से आह्वान भी किया है कि जो लोग बीयर ले गए हैं, वापस कर दें। अगर पुलिस द्वारा उसे रिकवर किया जाएगा तो उन पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। बताया गया है कि पिकअप से डिलीवरी अंगारघाट थाना क्षेत्र में कारोबारी देने के लिए जा रहे थे। लेकिन इसी दौरान यह हादसा हो गया। जिसके बाद पिकअप का बाइक से एस्कॉर्ट कर रहे कारोबारी वहां से फरार हो गया।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

8 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

9 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

11 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

13 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

16 घंटे ago