समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में बीते सात दिनों से लगातार चोरों का आतंक बदस्तूर जारी रहा जो 7 अगस्त की रात्रि रूका। 31 जुलाई से लेकर 6 अगस्त की रात तक लगातार दो दर्जन घरों में चोरी की वारदात हुई। इसके बाद 7 अगस्त की रात्रि दलसिंहसराय शहरवासी खुद चौकन्ना होकर घरों में जगे रहे।
हालांकि एसपी विनय तिवारी समेत जिले के लगभग सभी थानों की पुलिस ने चोर को पकड़ने के लिए जाल बिछा रखा था। इस दौरान देर रात पुलिस द्वारा कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिये जाने की भी चर्चा है। पुलिस का दावा है की उसनें चोर का सुराग पा लिया है और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
पुलिस के लिए लगातार दर्जनों घरों में हुए चोरीकांड का खुलासा करना एक बड़ी चुनौती बन गई है, जिसे जिला पुलिस कप्तान विनय तिवारी ने चैलेंज के तौर पर लिया है। इससे पहले पुलिस इन चोरों को पकड़ने के जाल बिछाती रही लेकिन चोर आगे-आगे निकल जाते थे और पुलिस पीछे-पीछे ही रह जाती थी। सोमवार की रात चोरी नहीं होने पर शहरवासियों के साथ-साथ पुलिस ने भी राहत की सांस ली है। हालांकि पुलिस इस चोरी कांड का खुलासा कब तक करती है यह तो देखने वाली बात होगी।
समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के द्वारा बताया गया है कि पुलिस ने इस चोरी कांड को चैलेंज के तौर पर लिया है, जल्द ही कांड का उद्भेदन किया जाएगा। हमें काफी सुराग मिला है। फिलहाल उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार किया है ताकी अनुसंधान में बाधा ना पहुंचे।
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…
बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…