Samastipur

PM मोदी ने समस्तीपुर समेत मंडल के इन 12 स्टेशनों के कायाकल्प कार्य का किया वर्चुअली शिलान्यास, 1005 करोड़ रुपए होंगे खर्च

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को समस्तीपुर रेल मंडल के समस्तीपुर समेत 12 स्टेशनों के कायाकल्प कार्य का दिल्ली से ऑनलाइन शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश नये संकल्प और ऊर्जा के साथ देश विकसित हो रहा है। अब देश के स्टेशन विदेशों की तरह दिखेंगे। सिर्फ बड़े जगहों के स्टेशन नहीं छोटे शहरों के स्टेशन पर विश्वस्तरीय होंगे। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 508 स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है। जिस पर करीब 25 हजार करोड़ रुपए खर्च हो रहा है।

इधर, समस्तीपुर रेल मंडल के समस्तीपुर समेत 12 स्टेशन का कायाकल्प हो रहा है। दूसरी ओर पीएम मोदी के द्वारा रिमोट से उद्घाटन किये जाने के साथ ही इन स्टेशनों पर विकास कार्य शुरू हो गया। पूरी योजना पर 1005 करोड़ रुपए खर्च होगा। इस योजना की सबसे महत्वपूर्ण बात है कि सभी स्टेशनों को स्थानीय ऐतिहासिक महत्व के हिसाब से लुक दिया जाएगा। ताकि लोगों का भावनात्मक टच मिल सके।

समस्तीपुर जंक्शन परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से समस्तीपुर के सांसद प्रिंस राज, एमएलसी डॉ. तरूण चौधरी, डीडीसी अखिलेश सिंह समेत स्थानीय जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों व शहरवासियों ने भाग लिया। एडीआरएम मनीष शर्मा ने सभी आगत अतिथियों को स्वागत किया। इस दौरान स्कूलों बच्चों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समस्तीपुर के सांसद प्रिंस राज के अलावा एमएलसी डॉ. तरुण कुमार उपस्थित थे। इस मौके दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री के इस अभियान की जानकारी देते हुए पूरे योजना से लोगों को अवगत कराया। दोनों ने बताया कि समस्तीपुर स्टेशन पर 24 करोड़ रुपए खर्च होगा। वर्तमान स्थिति से अलग पांच मंजिला भवन बनेगा। 12 मीटर चौड़ा एफओबी का निर्माण कराया जाएगा। कारखाना की ओर नया स्टेशन बिल्डिंग बनेगा। जिसके लुक को ऐतिहासिक बनाया जाएगा।

सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार होगा। दो जनरल क्लासा वेटिंग हॉल के साथ ही एक अपर क्लाश का वेटिंग हॉल। नई बिल्डिंग में बनेगा। स्टेशन की पूरी पार्किंग एरिया 5825 स्क्वायड मीटर का होगा। आधुनिक शौचालय वेटिंग हॉल के साथ बनेगा। स्टेशन पर 5 लीफ्ट के अलावा 4 एक्सलेटर लगाया जाएगा। नया इंटरी गेट बनाया जाएगा। स्टेशन डिजिटल खड़ी भी लगायी जाएगा।

सुरक्षा के ख्याल से सीसीटीवी कैमरा भी लगाया जाएगा। स्टेशन बिल्डिंग के बाहरी सरफेस को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। प्लेटफार्म पर कोंच एजुकेशन बोर्ड लगाया जाएगा। इसके साथ ही सभी प्रकार की यात्री सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

इन स्टेशन का होगा कायाकल्प, राशि होगी खर्च :

दरभंगा: 340 करोड़, सीतामढी : 242 करोड़, बापूधाम मोतिहारी : 205 करोड़, सहरसा: 41 करोड़, नरकटियागंज: 29.3 करोड़, समस्तीपुर : 24.1 करोड़, सुगौली: 23.3 करोड़, सलौना: 22.3 करोड़, बनमंकी: 21.5 करोड़, मधुबनी: 20 करोड़, सकरी: 18.9 करोड़, जयनगर: 17.5 करोड़

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : दरवाजे पर सो रहे किसान पर जानलेवा हमला, गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर किया जख्मी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव में शनिवार की देर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच वर्षीय मासूम की चीखों में बुझ गया बचपन, आग में झुलसने से जुड़वां भाइयों में एक की दर्दनाक मौ’त

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर मुसहरी टोल में रविवार को…

5 घंटे ago

मुख्यमंत्री के तौर पर इस दिन हो सकती है नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग, कई बड़े एजेंडों पर लग सकती है मुहर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है. इसे लेकर कई…

6 घंटे ago

दलसिंहसराय DSP का सरकारी नंबर हैक, साइबर बदमाश कर रहे पैसों की मांग

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…

10 घंटे ago

बिहार में यूनिसेफ, यूएनडीपी और डब्ल्यूएचओ ने कामकाज किया बंद, टीकाकरण पर असर

समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…

10 घंटे ago